जेल में बंद तांत्रिक केके श्रीवास्तव के खिलाफ सिविल लाइन थाना में एक और FIR दर्ज, मृत साथी को दिया धोखा, महिला का दावा- उसके पास सारे सबूत

Another FIR registered against jailed tantrik KK Srivastava in Civil Lines police station, he cheated his dead partner, woman claims she has all the proof

जेल में बंद तांत्रिक केके श्रीवास्तव के खिलाफ सिविल लाइन थाना में एक और FIR दर्ज, मृत साथी को दिया धोखा, महिला का दावा- उसके पास सारे सबूत

बिलासपुर : ठगी के आरोप में जेल में बंद तांत्रिक के.के. श्रीवास्तव पर धोखाधड़ी का एक और गंभीर मामला दर्ज किया गया है. आरोप है कि श्रीवास्तव ने अपने मृत बिजनेस पार्टनर के परिवार को वादा करने के बावजूद 8 करोड़ रुपए की हिस्सेदारी नहीं दी. और साथ ही बंधक ज़मीन के एवज में 1 करोड़ रुपए की देनदारी भी नहीं चुकाई.
तांत्रिक केके श्रीवास्तव के खिलाफ एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है. अमलतास कालोनी में रहने वाली रत्ना यादव ने बिल्डर केके श्रीवास्तव के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में ख्यानत का गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उनके पति स्व राजेश यादव और श्रीवास्तव के बीच गहरी दोस्ती थी और दोनों ने मिलकर अमलतास कॉलोनी, नर्मदानगर में प्लॉट खरीदकर मकान बनाकर बेचने का कारोबार शुरु किया था.
महिला ने आरोप लगाया है कि पति की मौत के बाद केके श्रीवास्तव ने रत्ना यादव को उनके हिस्से की रकम एक करोड़ रुपये देने का वादा किया. लेकिन आज तक उन्हें न तो रकम दी गई और न ही जमीन का हिस्सा... रत्ना यादव ने बताया कि श्रीवास्तव ने दस्तावेज भी अपने कर्मचारी के जरिए ले लिया. जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग उनके पास है.
शिकायत के मुताबिक, भूखंड की वर्ष 2015 में कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये थी. श्रीवास्तव द्वारा वर्ष 2020-21 में उक्त भूखंड के ज्यादातर प्लॉट बेच दिए गए और करीब आठ करोड़ रुपये की कमाई की. फिर भी रत्ना यादव को उनका हिस्सा नहीं दिया.
महिला का दावा- उसके पास है सारे सबूत
रत्ना यादव ने इस पूरे मामले में दर्जनों बार तांत्रिक श्रीवास्तव से बातचीत की. जिनकी ऑडियो रिकॉर्डिंग उनके पास है. महिला ने बताया कि उन्होंने कानूनी नोटिस भी भेजा. लेकिन श्रीवास्तव मुकर गए. अब रत्ना यादव ने श्रीवास्तव पर धारा 420, 406, 467, 468, 471 के तहत कार्रवाई की मांग की है. और प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है. पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं अब मामले की जांच जारी है.
केके श्रीवास्तव पहले से जेल में बंद
आपको बता दें कि तांत्रिक केके श्रीवास्तव पहले से जेल में बंद है. केके श्रीवास्तव को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. उस पर कई करोड़ की ठगी और तांत्रिक गतिविधियों की आड़ में लोगों से धोखाधड़ी के गंभीर आरोप हैं. पुलिस रिमांड में पूछताछ के दौरान केके श्रीवास्तव से 300 करोड़ रुपये के लेनदेन और प्रॉपर्टी से जुड़े अहम सुराग मिले हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB