श्रमिक हितों की रक्षा के लिए 27 अक्टूबर 2025 से भारतीय मजदूर संघ अपनी मांगों को लेकर करेगा अनिश्चितकालीन टूल-डाउन आंदोलन

Bharatiya Mazdoor Sangh will launch an indefinite tool-down protest from October 27, 2025 to press for its demands to protect workers' interests.

श्रमिक हितों की रक्षा के लिए 27 अक्टूबर 2025 से भारतीय मजदूर संघ अपनी मांगों को लेकर करेगा अनिश्चितकालीन टूल-डाउन आंदोलन

कबीरधाम : वर्तमान परिस्थितियों और श्रमिकों की लगातार उपेक्षा को देखते हुए भारतीय मजदूर संघ ने फैसला लिया है कि 27 अक्टूबर 2025 से श्रमिक हितों की रक्षा के लिए अनिश्चितकालीन टूल-डाउन आंदोलन शुरु किया जाएगा.
संघ की 11 मुख्य मांगें इस तरह हैं.
1. सभी श्रमिकों की तत्काल पूरी वापसी की जाए—चाहे वे सीजनल हों या ऑफसीजनल.
2. साप्ताहिक अवकाश (रेस्ट) भुगतान की पुरानी व्यवस्था को फिर से लागू किया जाए.
3. पिछले साल हुए हड़ताल समझौते को फौरन लागू किया जाए.
4. हड़ताल अवधि का भुगतान, जो एक साल से पेंडिंग है. फौरन जारी किया जाए.
5. कारखाने को आर्थिक नुकसान से बचाने के लिए गन्ना विकास अधिकारी मेघराज को तत्काल हटाया जाए.
6. समझौते के अनुसार योग्य और अनुभवी कर्मचारियों का वेतन फौरन बढ़ाया जाए.
7. ओम इंटरप्राइजेस को कारखाने से हटाया जाए ताकि आर्थिक क्षति पर रोक लगे.
8. सभी श्रमिकों—ठेका, संविदा या भूमि—का मासिक भुगतान एक साथ और बिना भेदभाव के किया जाए.
9. विभागीय आदेश के बावजूद क्षेत्र सहायकों का जो भुगतान पेंडिंग है. उसे फौरन जारी किया जाए.
10. ओम इंटरप्राइजेस के कार्यकाल की जांच कर पंचिंग शीट व अवकाश विवरणों की समीक्षा की जाए.
11. टाइम ऑफिस प्रभारी द्वारा किए जा रहे भेदभावपूर्ण व्यवहार पर रोक लगाई जाए और सभी सूचनाएँ पारदर्शिता से दी जाएँ.
भारतीय मजदूर संघ का यह आंदोलन न सिर्फ श्रमिकों के अधिकारों के लिए, बल्कि कारखाने की आर्थिक स्वच्छता और न्यायपूर्ण व्यवस्था के लिए भी जरुरी कदम है. संघ सभी श्रमिक भाइयों-बहनों से अपील करता है कि वे शांतिपूर्ण, अनुशासित और एकजुट रहकर इस संघर्ष में भाग लें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t