सेंट पेलोटी स्कूल के बाथरुम में ब्लास्ट मामला, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर पालकों ने किया विरोध प्रदर्शन, छात्र-छात्राओं को किया निष्कासित
Blast case in the bathroom of St. Peloti School, parents protested demanding action against the culprits, students expelled
बिलासपुर : सेंट पलोटी स्कूल में टॉयलेट में हुए विस्फोट में छात्रा के घायल होने से नाराज पालक सुबह से स्कूल के सामने विरोध प्रदर्शन किया. स्कूल प्रबंधन की लापरवाही से नाराज पालक घटना के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
बता दें कि पालकों के प्रदर्शन के बाद भी न तो स्कूल प्रिंसिपल और न ही डायरेक्टर बाहर आए.
बता दें कि इस मामले में स्कूल प्रबंधन ने छह छात्र-छात्राओं को स्कूल से निष्कासित किया है. ये सभी 8वीं कक्षा में पढ़ते हैं. इस मामले में चार प्राचार्यों की जांच समिति गठित की गई है. समिति की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
वहीं अभिभावकों का कहना है कि स्कूल प्रशासन जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई हो रही है? परिजनों ने इस हादसे को स्कूल प्रशासन को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि इसे बच्चों की शरारत बताकर मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है. घटना के पीछे किसी बड़े स्तर की लापरवाही की बात कहते हुए घटना की बारीकी से जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जरुरत बताई.
प्रदर्शन कर रहे परिजनों ने कहा कि यह पहली बार नहीं हुआ है. पहले भी इस स्कूल में इस तरह की घटनाएँ हो चुकी हैं,.लेकिन स्कूल प्रशासन ने हमेशा समझाइश देकर मामले को टाल दिया. उन्होंने 24 घंटे के भीतर दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज कर दोषी बच्चों को स्कूल से निकाले जाने की मांग की है.
सूत्रों के मुताबिक इस ब्लॉस्ट में इस्तेमाल हुआ सोडियम लैब से नहीं लिया गया था. बल्कि ऑनलाइन पटना से मंगाया गया था. आशंका जताई जा रही है कि यह किसी शिक्षक के लिए मंगाया गया था.
बता दें कि सेंट विंसेंट पलोटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को एक शरारती छात्र ने गर्ल्स टॉयलेट में केमिकल सोडियम डाल दिया था. ऐसे में टॉयलेट गई चौथी कक्षा की छात्रा के फ्लश करते ही विस्फोट होने से वह बुरी तरह से झुलस गई थी. बच्ची के आवाज लगाने पर पहुंचे स्कूल स्टाफ ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल दाखिल कराया. सिविल लाइन पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



