अंधे कत्ल की सुलझी गुत्थी, लिफ्ट देने से इंकार, ट्रक ड्राइवर को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Blind murder mystery solved; truck driver killed for refusing lift; police arrest two accused and send them to jail

अंधे कत्ल की सुलझी गुत्थी, लिफ्ट देने से इंकार, ट्रक ड्राइवर को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

महासमुंद/सरायपाली : महासमुंद जिले में ग्राम भूकेल के ट्रक ड्राइवर मेराज हुसैन उम्र 28 साल की विशाखापट्टनम में बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. इस अंधे क़त्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है.
मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना 12 अक्टूबर 2025 की रात की बताई जा रही है. जब दो लोगों ने सुनसान स्थान पर रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए. दो दिन तक ट्रक एक ही स्थान पर खड़ा रहने ड्राइवर मेरा का मोबाईल बंद बताने से मालिक को शक हुआ. जीपीएस लोकेशन से जानकारी मिलने पर उसने विशाखापट्टनम के ट्रांसपोर्टर को ट्रक की हालत जानने के लिए कहा. ट्रांसपोर्टर ने अपने व्यक्ति को मौके पर भेजा. जब उसने ट्रक में झांककर देखा तो दंग रह गया.
ड्राइवर मेराज हुसैन (अन्नू) सरायपाली के भोज सेठ की गाड़ी लेकर विशाखापट्टनम गया था. जिसका मृत शरीर उसी के ट्रक के अंदर पाया गया. जो 2 दिन मौत होने का लग रहा था. 
घटना की खबर मिलते ही ट्रक मालिक भोज अग्रवाल (सरायपाली) ने मेराज के भूकेल स्थित परिजनों को जानकारी दी. परिजन वाहन की व्यवस्था कर मंगलवार रात करीब 8 बजे भूकेल से करीब 730 किलोमीटर दूर विशाखापट्टनम पहुंचे और वहां पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया. जिसके पश्चात अगले दिन सुबह गुरुवार को भूकेल के मुस्लिम कब्रिस्तान में दफन (अंतिम संस्कार) किया गया.
कत्ल के बाद आरोपी मेराज हुसैन का मोबाइल फोन लेकर भाग गए थे. उसी मोबाइल में उसके दोनों नंबर सक्रिय थे. परिजनों ने ये नंबर विशाखापट्टनम पुलिस को उपलब्ध कराए. पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और लगातार निगरानी रखी. जैसे ही आरोपियों ने मोबाइल चालू किया. लोकेशन सरायपाली क्षेत्र में ट्रेस हुई.
तत्परता दिखाते हुए विशाखापट्टनम पुलिस सरायपाली पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से दोनों आरोपियों को धर दबोचा. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इंदल पाल पिता आनंद ठाकुर उम्र 23 साल निवासी बैदपाली रोड झिलमिला (सरायपाली) और रति नायक पिता दुखु नायक उम्र 28 साल, निवासी ताज नगर सरायपाली के रुप में हुई है.
दोनों ने पूछताछ में कत्ल की वारदात कबूल कर ली. सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि यह दोनों हत्यारे उड़ीसा के बरगढ़ में भी हत्या किए हुए हैं समाचार लिखे जाने तक बरगढ़ पुलिस भी सरायपाली पहुंचने वाली है तत्पश्चात विशाखापट्टनम पुलिस इन हत्यारों को लेकर वापस विशाखापट्टनम रवाना होगी परिवारजन एवं आम जनता पुलिस की इस कार्यवाही की भूरी-भूरी प्रशंसा करते थक नहीं रही है.
आरोपी
इंदल पाल पिता आनंद ठाकुर उम्र 23 साल बैदपाली रोड सरायपाली छत्तीसगढ़
रति नायक पिता दुखु नायक उम्र 28 साल ताज नगर सरायपाली छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t