छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ ने आंदोलन किया फिलहाल स्थगित, कलेक्टर के साथ हुई चर्चा के बाद मिले आश्वासन के बाद लिया फैसला
The Chhattisgarh Drivers Federation has postponed its agitation for the time being, taking the decision after discussions with the Collector and receiving assurances.
रायपुर : छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर शनिवार से शुरु किए गए “स्टेयरिंग छोड़ो, चक्का जाम आंदोलन” को अस्थायी रुप से स्थगित कर दिया है. महासंघ के मुताबिक यह फैसला कलेक्टर रायपुर की अध्यक्षता में हुई सार्थक चर्चा के बाद लिया गया.
ड्राइवर महासंघ के सदस्यों ने बताया कि 26 अक्टूबर 2025 कलेक्ट्रेट रायपुर सभाकक्ष में कलेक्टर की अध्यक्षता में उनकी मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई. तय किया गया कि 6 या 7 नवंबर को शासन के उच्च अधिकारियों से प्रतिनिधि मंडल मिलेगा। तब तक आंदोलन को अस्थायी रूप से स्थगित किया गया है. महासंघ ने अपनी सभी मांगें लिखित रुप में कलेक्टर को सौंप दी हैं.
ड्राइवरों की मुख्य मांगों में प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी लागू करने, ड्राइवर आयोग और ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड के गठन, कमर्शियल लाइसेंस पर बीमा की व्यवस्था, दुर्घटना में मृत्यु होने पर 10 लाख रुपये और अपंगता की स्थिति में 5 लाख रुपये की सहायता राशि देने की मांग शामिल है.
इसके अलावा चालक हेल्थ कार्ड, 55 साल की उम्र पूरी होने पर पेंशन, ड्राइवरों के बच्चों को शिक्षा और नौकरी में आरक्षण, राज्य के सभी जिलों में ड्राइवर स्मारक निर्माण और ड्राइवरों के साथ मारपीट या लूट की घटना पर पांच साल तक के कठोर दंड का प्रावधान करने जैसी मांगें भी रखी गई हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



