कार साइड करने के मामूली विवाद पर बदमाशों ने किया युवक के हत्या की कोशिश, स्टीक बेल्ट और चाकू से जानलेवा हमला, बदमाश फरार

Criminals tried to kill a young man over a minor dispute of parking a car, deadly attack with steak belt and knife, criminal absconded

कार साइड करने के मामूली विवाद पर बदमाशों ने किया युवक के हत्या की कोशिश, स्टीक बेल्ट और चाकू से जानलेवा हमला, बदमाश फरार

बिलासपुर : कार साइड करने के मामूली विवाद पर बदमाशों ने युवक पर स्टीक, बेल्ट और चाकू से जानलेवा हमला दिया. इस घटना में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. घटना कोनी थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोनी निवासी सुरेश कुमार साहू गैरेज चलाता है. बुधवार की रात वो अपनी कार से पटेल हॉस्टल अपने दोस्त हर्ष यादव से मिलने गया था. हर्ष मनेंद्रगढ़ का रहने वाला है और गुरु घासीदास यूनवर्सिटी में बीए का छात्र है. इस दौरान कार वहां खड़े युवकों तरफ मुड़ी. तब युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज किया. जिस पर सुरेश ने उन्हें समझाइश दी और वो अपने दोस्त के पास चला गया.
सुरेश जब हॉस्टल से निकल रहा था तभी विकास, किशन और कल्ले सहित उसके दोस्त बाइक के पास खड़े थे. इस दौरान उन्होंने सुरेश को घेर लिया और बेल्ट, डंडा, हॉकी स्टीक से उसकी जमकर पिटाई करने लगे. इस दौरान हमलावरों ने उस पर चाकू भी मार दिया. जिससे वो खून से लथपथ होकर घायल हो गया. हमलावरों ने सुरेश की कार में तोड़फोड़ भी की. जिसके बाद सभी बदमाश भाग गए.
इस घटना के बाद घायल सुरेश को इलाज के लिए सिम्स ले जाया गया. आसपास के लोगों ने इस वारदात की जानकारी पुलिस को दी. खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. तब तक हमलावर भाग गए थे. पुलिस ने हर्ष यादव की रिपोर्ट पर हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB