बर्थडे के दो दिन बाद जेल से बाहर आए देवेंद्र यादव, उमड़ा समर्थकों का हुजूम, बलौदाबाजार हिंसा मामले में सतनामी समाज के 112 लोगों को मिली जमानत

Devendra Yadav came out of jail two days after his birthday, crowd of supporters gathered, 112 people of Satnami community got bail in Balodabazar violence case.

बर्थडे के दो दिन बाद जेल से बाहर आए देवेंद्र यादव, उमड़ा समर्थकों का हुजूम, बलौदाबाजार हिंसा मामले में सतनामी समाज के 112 लोगों को मिली जमानत

रायपुर : अपने जन्मदिन के दो दिन बाद विधायक जेल से रिहा हो गए. बालोदा बाजार मे हुई हिंसा मामले मे देवेंद्र यादव करीब 7 महीने से जेल मे बंद थे. जेल के बाहर  समर्थकों का हुजूम उमड़ा हुआ था. वहीं देवेंद्र यादव ने बाहर निकलते ही भावुक होकर अपनी पत्नी को गले लगाया. और समर्थकों की खुशी को देखते हुए अपनों से मिलने के लिए दौड़ भी लगा दी. देवेन्द्र जेल से सीधे भिलाई के खुर्सीपार में स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुए.
भिलाई पहुंचने पर उन्होंने कहा कि भिलाई की जनता से मिलकर ऐसा लगा कि जैसे जिंदगी वापस मिल गई है.. उन्होंने कहा कि जेल जाना राजनैतिक सफर का एक हिस्सा है. पूरी नैतिकता के साथ जिया है. ईश्वर मानसिक रुप से मजबूत करना चाहता है. जेल के दिनों ने काफी कुछ सिखाया है.
वहीं उन्होंने सेक्टर 1 चौक पर स्वागत के दौरान कहा कि उन लोगों को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देकर उनको उनका जवाब दे दिया है और दूसरा जवाब भी उन्हें मिल गया है. इधर घर पहुंचते ही पत्नी श्रुतिका और बहन ने आरती उतारकर स्वागत किया. वहीं कार्यालय में भी समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी कर मिठाईयां बांटी.
जेल से जैसे ही देवेंद्र यादव बाहर निकले उनका चेहरा देखकर पहचानना मुश्किल हो रहा था. क्योंकि उनकी दाढ़ी और बाल बड़े हो गए थे. शायद उन्होंने बीते 6 महीने में एक बार भी सेविंग या बालों की कटिंग नहीं कराया था. उनके बाहर निकलते ही उनके समर्थक खुशी से झूमने लगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

वही देवेंद्र यादव ने इन जेल की 7 महीने की कैद को तपस्या बताया है अपने जोश भरे अंदाज में देवेंद्र यादव ने समर्थकों को आगे भी अभिव्यक्ति की आजादी की बात कही और कहा की सतनामी समाज का समर्थन किया तो जेल मे डाल दिया.
इस दौरान उनके समर्थन मे लोगो की खुशी देखत्ते ही बन रही थी.। वही इस खुशी के पल के कई नजारे और समर्थको के अपने नेता की रिहाई के वीडियो भी सामने आए हैं.
समर्थक सेंट्रल के बाहर लगातार देवेन्द्र यादव जिंदाबाद के नारे लगते रहे. सेंट्रल जेल से बाहर निकलने के बाद समर्थकों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया.

बलौदाबाजार हिंसा मामले में  सतनामी समाज के 112 लोगों को मिली जमानत

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में हाईकोर्ट ने सतनामी समाज के 112 लोगों को जमानत दे दी है. ये सभी हिंसा और आगजनी के आरोप में जेल में बंद थे. वहीं, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को भी सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है. और वे इससे पहले इस मामले में 60 से ज्यादा आरोपी जमानत पर रिहा हो चुके हैं. 25 हजार के बॉन्ड पर आरोपियों को जमानत मिली है.
बता दें कि कोर्ट ने हर सुनवाई में ट्रायल कोर्ट में हाजिर होने निर्देश दिए हैं. मामले की सुनवाई जस्टिस एन के व्यास की सिंगल बेंच में सुनवाई हुई. 10 जून 2024 को बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट परिसर में हिंसा और आगजनी की बड़ी घटना हुई थी. जिसमें उपद्रवियों ने कलेक्टर और एसपी कार्यालय में तोड़फोड़ कर आग लगा दी थी. बता दें कि इस मामले में अब कुल 187 लोगों को गिरफ्तार किया गया था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI