सूने मकान में लाखो के कैश चोरी, पुलिस ने अंतरराज्यीय चोरों के गिरोह का किया पर्दाफाश, पांच आदतन चोर पहुंचे सलाखों के पीछे
Cash worth lakhs stolen from an abandoned house, police busted a gang of interstate thieves, five habitual thieves behind bars.
रायपुर : एसएसपी लाल उम्मेद सिंह के दिशा निर्देश एवं ASP पश्चिम दौलत राम पोर्ते, ASP शहर लखन पटले और CSP राजेश देवांगन के पर्यवेक्षण मे संपत्ति संबंधी अपराधो पर अकुंश लगाने के लिए चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत थाना पुरानी बस्ती पुलिस के काम से अंतरराज्यीय चोरों को गिरफतार करने मे कामयाबी हासिल की है.
मिली जानकारी के मुताबिक 21 दिसंबर 2024 को प्रार्थी कमल साहू पिता बालगोविंद साहू उम्र 22 साल निवासी मकान नंबर सी 8 राधा स्वामी नगर भाटागांव थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 20 दिसंबर 2024 को करीब 11:30 बजे अपने माता-पिता और पत्नी के साथ अपने गृहग्राम उरला दुर्ग गया था.जब वापस राधा स्वामी नगर स्थित अपने मकान में आया तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ था. बेडरुम में गया तो देखा कि लाइट जल रही थी. कमरे में रखे लकड़ी की आलमारी का ताला टूटा हुआ था. अंदर का सामान बिखरा पड़ा था. आलमारी के दराज में रखे सोने चांदी के जेवर व नगदी रकम कुल जुमला 4,80,000 रुपए को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया.
इस रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के खिलाफ थाना पुरानी बस्ती में जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया गया. इस मामले की जांच के दौरान अज्ञात चोर के पता चला लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया गया. जहां पर महेंद्रा मजारों कार नम्बर MH12 RN 3877 पर कुछ संदिग्ध व्यक्ति घूमते दिखे. कार नबर से वाहन स्वामी का निवास स्थान की जानकारी हासिल कर वाहन स्वामी के घर जाकर पता करने पर बताया कि की उसका ड्राइवर वाहन को लेकर गया था और पूछताछ पर पता चला कि ड्राइवर थाना डोंगरगढ़ के कोई मामला में केंद्रीय जेल राजनांदगांव छत्तीसगढ़ में कैद है.
अदालत से आरोपियों का प्रोडक्शन वारंट हासिल कर थाना लाकर पूछताछ करने पर कुल 5 व्यक्ति एक राय होकर जुर्म करना कबूल किया व अन्य दो साथी केंद्रीय जेल नागपुर में कैद होना बताया. नागपुर जेल में कैद आरोपियों का भी प्रोडक्शन वारंट हासिल कर थाना लाकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर आरोपीगण को राजनांदगांव व नागपुर महाराष्ट्र के केंद्रीय जेल में कैद किया गया.
गिरफ्तार आरोपी
तन्मय मालेकर पिता विजय मालेकर उम्र 20 साल निवासी हावड़ा मेट गली नंबर 2 ओमकार नगर नागपुर थाना अजनी जिला नागपुर महाराष्ट्र
आकाश नोनकर पिता अरुण राव नोनकर उम्र 25 साल निवासी हुई़केश्वर/माडवीनगर चौक थाना जिला नागपुर महाराष्ट्र
राजेश झोरिंग पिता रमेश झोरिंग उम्र 19 वर्ष निवासी रूही खैरी बूटी बेरी थाना बूटी बेरी जिला नागपुर महाराष्ट्र
गिरफ्तारी 30 जनवरी 2025
मानव उर्फ मन्या पिता अशोक राव शेवारे उम्र 20 साल निवासी संघर्ष नगर चौक बुघविहार के पीछे पुलिस थाना वाठोडाजिला नागपुर महाराष्ट्र
समीर उर्फ गबया पिता शरद देशमुख उम्र 21 साल निवासी ग्राम महाबला तहसील थाना सेलू जिला वर्धा महाराष्ट्र
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



