धमतरी ट्रिपल मर्डर, खून से सना ढाबा, मामूली विवाद में तीन की चाकू से हत्या, फैली सनसनी, 3 नाबालिग समेत 8 आरोपी सलाखों के पीछे

Dhamtari triple murder, Dhaba stained with blood, three stabbed to death in a minor dispute, sensation spread, 8 accused including 3 minors behind bars

धमतरी ट्रिपल मर्डर, खून से सना ढाबा, मामूली विवाद में तीन की चाकू से हत्या, फैली सनसनी, 3 नाबालिग  समेत 8 आरोपी सलाखों के पीछे

धमतरी : अर्जुनी थाना क्षेत्र के भोयना में सोमवार रात एक मामूली विवाद ने तीन परिवारों की खुशियाँ छीन लीं. अन्नपूर्णा ढाबा के पास तीन दोस्तों को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया. वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने महज़ कुछ घंटों में मुख्य आरोपी गोपी दीवान समेत सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें 3 नाबालिग भी शामिल हैं.
ग्राम सोरम निवासी राहुल कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्तों आलोक सिंह ठाकुर, नितिन टांडी और सुरेश हियाल के साथ अन्नपूर्णा ढाबा पहुंचा था. ढाबे पर पहले से ही 8 आरोपी मौजूद थे. किसी मामूली बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरु हो गई, जो गाली-गलौज और हाथापाई में बदल गई. इसी बीच मुख्य आरोपी गोपी दीवान ने चाकू निकालकर तीनों युवकों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक रात करीब 11:20 बजे मृतक आलोक सिंह ठाकुर, नितीन टांडी और सुरेश हियाल अपने साथियों संग ढाबा पहुंचे. वहां पहले से मौजूद आरोपी गाली-गलौज करने लगे. हाथापाई हुई और फिर देखते ही देखते चाकू चल गया. तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.
एसपी धमतरी के निर्देशन पर रात भर सर्च ऑपरेशन चला. आरोपी गोपी दीवान उम्र 20 साल, कुलेश्वर नेताम उम्र 25 साल, रणवीर कुमार साहू उम्र 20 साल, कमलेश ध्रुव उम्र 19 साल, गौतम दीवान उम्र 22 साल और 3 नाबालिग पकड़े गए. पुलिस नेवारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया.
बीएनएस की धारा 103(1), 190, 191(1)(3) के तहत जुर्म दर्ज कर वयस्क आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया. जबकि नाबालिगों का मामला किशोर न्याय बोर्ड को सौंपा गया.
आरोपी
गोपी दीवान उम्र 20 साल ग्राम मथुराडीह (मुख्य आरोपी)
कुलेश्वर नेताम उम्र 25 साल ग्राम कोर्रा
रणवीर कुमार साहू उम्र 20 साल ग्राम ईर्रा
कमलेश ध्रुव उम्र 19 साल आमापारा, धमतरी
गौतम दीवान उम्र 22 साल ग्राम मथुराडीह
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB