नशीली दवाइयों का सप्लायर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार, पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के निशानदेही पर की कार्रवाई, 3900 टैबलेट जब्त
Drug supplier arrested from West Bengal, police acted on the information provided by the arrested accused, 3900 tablets seized
सिमगा : थाना सिमगा पुलिस ने नशीली दवाओं की सप्लाई चेन को ध्वस्त करते हुए एक और बड़े सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में की गई. इस कार्रवाई के तहत पुलिस टीम ने हावड़ा (कोलकाता), पश्चिम बंगाल से आरोपी शेख शहाबुद्दीन उर्फ बाबू भाई उर्फ बाबूलाल उम्र 35 साल को गिरफ्तार किया. आरोपी ने पूछताछ में सिमगा नगर में पहले से पकड़े गए आरोपियों को नशीली टैबलेट की आपूर्ति करने की बात कबुल की है
मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिर की खबर पर 10 जुलाई 2025 को थाना सिमगा पुलिस टीम ने सिमगा मेन रोड में घेराबंदी कर तीन आरोपियों को नशीली टैबलेट बेचने की कोशिश करते पकड़ा था. इस दौरान 3900 नग NITROSUN-10 नशीली टैबलेट (कीमत ₹24,180) के साथ एक स्कूटी वाहन और मोबाइल फोन भी जप्त किया गया था.
इस मामले में थाना सिमगा में अपराध क्रमांक 367/2025 धारा 21B NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने END TO END कार्रवाई कर मुख्य सप्लायर को पकड़ने में कामयाबी हासिल की. आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने की तैयारी की जा रही है. इस कार्रवाई के साथ अब तक इस रैकेट से जुड़े कुल 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



