मामूली ववाद के चलते बाप-बेटे ने मिलकर किया मां का बेरहमी से कत्ल, फरार नाबालिग बेटे समेत आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Due to a minor dispute, father and son together brutally murdered the mother, the absconding minor son along with the accused husband were arrested by the police and sent to jail.

मामूली ववाद के चलते बाप-बेटे ने मिलकर किया मां का बेरहमी से कत्ल, फरार नाबालिग बेटे समेत आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

रायपुर : राजधानी के डीडी नगर थाना इलाके में शाहरुख पाल ने थाना डी.डी.नगर में खबर दिया कि उसका परिचित डमरु जो महादेवघाट के पास बने खाली दुकान में रहता है. उसने उसे फोन कर बताया उसकी मां सुखवन्तीन की मौत हो गई है.
खबर पर थाना डी.डी.नगर पुलिस द्वारा घटना स्थल यादव कबाड़ी दुकान के पास रायपुरा जाकर निरीक्षण में पाया गया कि मृतिका सुखवंतीन धीवर का शव दीवार के पास जमीन में चित हालत में जमीन में बिछे बिस्तर में पड़ा था. मृतिका के शव के पास एक बांस का डण्डा पड़ा था.
शव से थोड़ी दुर में चुड़ी का टुकड़ा पड़ा हुआ था और मृतिका का खून बिस्तर में बिछे चादर और दीवार में भी लगा था. मृतिका के बायें हाथ कोहनी के पास चोट खरोच का निशान, पीठ और उंगली के पास चोट का निशान था.
इस मामले में मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया गया. शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉ. द्वारा मृतिका के मौत की वजह गर्दन की संरचना में आंतरिक चोटे, सिर पर चोट के साथ गर्दन पर दबाव पड़ने की वजह से दम घुटना और मृत्यु की प्रकृति होमोसाईडल होना लेख किया गया. किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मृतिका सुखवंतीन धीवर के साथ मारपीट कर चोट पहुंचाकर उसकी हत्या कर दिया गया था. इस पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 490/24 धारा 103(1) बी.एन.एस. का जुर्म दर्ज किया गया.
हत्या की घटना को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीरता से लेते हुये प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना प्रभारी डी.डी.नगर को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिया गया. जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ किया गया.
चूंकि घटना के बाद से मृतिका का पति और बेटा दोनों फरार थे. घटना स्थल के आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का मुआयना करने के साथ ही मामले में मुखबीर लगाकर भी अज्ञात आरोपी के पतासाजी की कोशिश की जा रही थी. इसी दौरान टीम के सदस्यों को जानकारी मिली कि मृतिका का अपने पति और बेटे से हमेशा विवाद होता था.
जिस पर टीम के सदस्यों को मृतिका के पति और पुत्र पर शक हुआ और दोनों की पतासाजी करना शुरु किया गया. दोनों की पतासाजी के बारे में मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी लगातार पतासाजी की जा रहीं थी.
इसी दौरान टीम के सदस्यों को दोनों की रायपुर में मौजूद होने के बारे अहम जानकारी मिली. जिस पर दोनों की पतासाजी कर उन्हें पकड़ा गया. टीम के सदस्यों द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि दिनांक घटना को दोनों बाप-बेटे का किसी बात को लेकर सुखवंतीन धीवर के साथ विवाद हुआ था. जिस पर दोनों सुखवंतीन धीवर के साथ मारपीट कर उसका कत्ल कर दिया और फरार हो गए. दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्यवाही किया गया.
गिरफ्तार
01. राजू कुर्रे उर्फ भोला सतनामी पिता स्व दशरु सतनामी उम्र 62 साल निवासी ग्राम नेमीपाली थाना बेलटुकरी जिला नुआपाड़ा उडीसा
हाल पता - राजू कबाड़ी दुकान के बगल खण्डहर महादेवघाट रायपुरा थाना डी.डी. नगर रायपुर
02. नाबालिग बालक
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI