रिवर व्यू इलाके और रावाभाठा में मिला भ्रूण, नवजात का दो जगह शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस, नाजायज संबंध का खौफनाक अंजाम!

Foetus found in the River View area and a newborn's body discovered in Rawabhatha; the recovery of bodies at two locations has caused a sensation. Police have launched an investigation—a horrific outcome of an illicit relationship!

रिवर व्यू इलाके और रावाभाठा में मिला भ्रूण, नवजात का दो जगह शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस, नाजायज संबंध का खौफनाक अंजाम!

रायपुर/बिलासपुर : रायपुर और बिलासपुर से दो खौफनाक मामले स्सामने आये हैं. पहला मामले में  रावाभाठा के हृदयलाल चौक पर स्थित ESIC अस्पताल के पास तालाब किनारे एक विकसित भ्रूण मिला है. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि, इसी स्थान पर भ्रूण मिलने की यह दूसरी घटना है. लोगों ने आशंका जताई कि कोई अज्ञात व्यक्ति भ्रूण को यहां फेंककर फरार हो गया. घटना को लेकर इलाके में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.
खबर मिलने के बाद खमतराई पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि भ्रूण यहां कैसे पहुंचा और इसके पीछे कौन लोग जिम्मेदार है.
स्थानीय नागरिकों ने मामले की गंभीर जांच की मांग करते हुए कहा कि बार-बार ऐसी घटनाएं सामने आना चिंताजनक है. लोगों का कहना है कि अगर यह दूसरी घटना है तो प्रशासन को इस मामले में विशेष निगरानी और सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t

दूसरा मामला
बिलासपुर : बिलासपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रिवर व्यू इलाके में एक नवजात शिशु का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. खबर मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों और नवजात के शव को वहां फेंकने वालों का पता लगाने का प्रयास कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t