छात्राओं से सफर के दौरान छेड़छाड़, शिकायत के बाद पुलिस ने लिया एक्शन, आरोपी बस कंडक्टर नेतराम को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Following a complaint, police took action against female students for molestation while traveling. The accused bus conductor, Netram, was arrested and sent to jail.
डोंगरगढ़ : डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में कॉलेज छात्राओं से छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार करने वाले एक निजी बस के कंडक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी लंबे समय से छात्राओं को परेशान कर रहा था. जिसके बाद आखिरकार छात्राओं ने हिम्मत जुटाई और अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई.
पीड़ित छात्राओं ने पुलिस को बताया कि कॉलेज आने-जाने के दौरान बस में सफर करते समय आरोपी कंडक्टर जानबूझकर उनके साथ अभद्र व्यवहार करता था. अशोभनीय टिप्पणियां करता और बार-बार उन्हें असहज स्थिति में डालता था. आरोपी की इन हरकतों से छात्राएं डर और तनाव में थीं. लेकिन रोजाना उसी बस से सफर करने की मजबूरी के चलते वे काफी समय तक चुप रहीं.
छात्राओं की शिकायत मिलते ही डोंगरगढ़ पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और प्राथमिक जांच और छात्राओं के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी बस कंडक्टर नेतराम यादव, निवासी सुकुलदैहान, को हिरासत में लिया. पूछताछ के बाद उसके खिलाफ वैधानिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



