रायपुर में फिर चाकूबाजी, शराब दुकान के पास चाकू मारकर युवक की हत्या, गाल-पेट में 6 से ज्यादा निशान; खून से लथपथ हालत में मिली लाश
Another stabbing incident in Raipur: A young man was stabbed to death near a liquor store, with more than six wounds on his cheeks and stomach; his body was found soaked in blood.
रायपुर : छ्त्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर हत्या से सनसनी फैल गई है। हमलावरों ने युवक की चाकू मारकर हत्या करने के बाद उसकी लाश को शराब दुकान के पास फेंक दिया. पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्मट के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है. यह मामला देवेंद्र नगर थाना इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक अमर लोहार 29 साल को बड़ी बेरहमी से चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया है. आधी रात को गश्ती दल को फाफाडीह शराब भट्ठी के पास खून से लथपथ लाश मिली थी. मेकाहारा अस्पताल ले जाने पर मौजूद डॉक्टरों ने मृत घोषित किया.
मृतक के गाल,पेट समेत हाथ में चाकुओं के निशान मिले है. आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने रंजिश के चलते हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया है. अज्ञात हत्यारे पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. परिजनों ने हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर न्याय की मांग की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी खंगाला जा रहा है. जल्द ही आरपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



