पहली बार रिहायशी इलाके में कलेक्ट्रेट तक दंतैल हाथी की अचानक एंट्री, कई गांवों में अलर्ट जारी, लोगों में दहशत का माहौल

For the first time, a tusker elephant entered a residential area, even up to the Collectorate, triggering a panic in several villages.

पहली बार रिहायशी इलाके में कलेक्ट्रेट तक दंतैल हाथी की अचानक एंट्री, कई गांवों में अलर्ट जारी, लोगों में दहशत का माहौल

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर से लगे रुद्री गांव की बस्ती में सोमवार सुबह एक दंतैल हाथी के पहुंचने से हड़कंप मच गया. अब दहशत सिर्फ जंगल तक सीमित नहीं रही. गंगरेल बाँध के इलाके में विचरण करने वाला दंतेल हाथी अब धमतरी शहर में दाखिल हो गया. लोगों में खौफ़, भगदड़ और बेचैनी का माहौल है.
वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक हाथी पीएमजीएसवाई कार्यालय के सामने तक पहुंच गया. जो जिले के प्रमुख प्रशासनिक इलाके में स्थित है. इसी क्षेत्र में कलेक्टर, एसपी और कई वरिष्ठ अधिकारियों के आवास भी हैं. हाथी के अचानक घुस आने से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
खबर मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सायरन बजाकर हाथी को खदेड़ने का प्रयास किया। फिलहाल किसी तरह के जनहानि की खबर नहीं है. लेकिन स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है.
यह वही हाथी है जिसे बीते कई दिनों से गंगरेल डैम, रिसॉर्ट एरिया और मां अंगारमोती मंदिर मार्ग के आसपास देखा जा रहा था. स्थानीय लोगों ने बार-बार वन विभाग को खबर दी. लेकिन हर बार जवाब मिला। टीम नजर बनाए हुए है.
अब सवाल यह है कि जब हाथी ने गंगरेल से धमतरी की 10 किलोमीटर की दूरी पार कर ली. तो आखिर वन विभाग की निगरानी टीम किस दिशा में देख रही थी?
कई नागरिकों ने कहा कि अगर समय रहते कार्रवाई की जाती तो आज शहर दहशत के साये में नहीं होता. अब तो लापरवाही की इंतिहा हो गई है. हाथी को आखिरी बार शहर के बीचोंबीच बिलाईमाता मंदिर इलाके में देखा गया. जहां भीड़ को तितर-बितर करने पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी  बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग घरों में दुबक गए. सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. गनीमत है कि अभी तक कोई जनहानि नहीं हुई. वरना हालात और भी डरावने होते.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t