जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करना पड़ा महंगा, नगर निगम ने की सख्त कार्रवाई, रायपुर की अशोका हॉस्पिटल पर लगाया 50 हजार का जुर्माना, दी चेतावनी

Tampering with public health proved costly, the Municipal Corporation took strict action, imposed a fine of Rs 50,000 on Raipur's Ashoka Hospital and issued a warning.

जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करना पड़ा महंगा, नगर निगम ने की सख्त कार्रवाई, रायपुर की अशोका हॉस्पिटल पर लगाया 50 हजार का जुर्माना, दी चेतावनी

रायपुर : रायपुर में लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले अस्पताल पर नगर निगम ने कड़ी कार्रवाई की है. पंडरी स्थित अशोका हॉस्पिटल को मेडिकल वेस्ट खुले में फेंकने का दोषी पाए जाने पर 50,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है.
नगर निगम की स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रीति पाणिग्रही ने बताया कि आयुक्त के आदेश और मिली जनशिकायत के आधार पर टीम द्वारा अशोका हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया. जांच के दौरान पाया गया कि अस्पताल परिसर के सामने स्थित वेस्ट पाइप लाइन टूटी हुई थी. जिससे दूषित जल का रिसाव हो रहा था.
डॉ. पाणिग्रही ने बताया कि यह स्थिति संक्रमण फैलाने के लिहाज से बेहद गंभीर थी. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है. साथ ही चेतावनी दी गई है कि अगर व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया. तो अस्पताल को सीलबंद करने की कार्रवाई की जाएगी.
नगर निगम ने शहरवासियों से अपील किया है कि वे इस तरह की गड़बड़ियों की खबर फौरन निगम हेल्पलाइन या निकटतम जोन कार्यालय में दें. ताकि सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t