स्कूली बच्चों को बढ़ती गर्मी में राहत दिलाने राजधानी सहित छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद किये जाने पूर्व विधायक उपाध्याय ने शिक्षा मंत्री और कलेक्टर को लिखा पत्र

Former MLA Upadhyay wrote a letter to the Education Minister and Collector regarding the closure of schools in Chhattisgarh including the capital to provide relief to school children from the increasing heat.

स्कूली बच्चों को बढ़ती गर्मी में राहत दिलाने राजधानी सहित छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद किये जाने पूर्व विधायक उपाध्याय ने शिक्षा मंत्री और कलेक्टर को लिखा पत्र

रायपुर : पूर्व संसदीय सचिव एवं छाया सांसद विकास उपाध्याय ने छत्तीसगढ़ की राजधानी सहित सभी जिलों में संचालित प्राइवेट और सरकारी विद्यालयों को तत्काल प्रभाव से गर्मी में बंद किये जाने के लिए शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव और रायपुर कलेक्टर को पत्र प्रेषित किया.
विकास उपाध्याय ने कहा कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ में तापमान तेजी से बढ़ते हुए 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. और आने वाले दिनों में इसके और बढ़ने की संभावना है. ऐसी हालत में स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. और प्रदेश में ‘‘लू’’ का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, इस हालत में स्कूली बच्चों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और उनके स्वास्थ्य पर बहुत गंभीर प्रभाव भी पड़ सकता है. इसलिए ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर स्कूल को गर्मी तक बन्द किया जाना बहुत जरुरी है.
कई स्कूलों से शिकायतें मिल रही हैं कि गर्मी की वजह से बच्चों को बहुत परेशानी हो रही है. खासकर बहुमंजिला भवनों में जहां पंखे और कूलर भी प्रभावी नहीं हैं. साथ ही बढ़ती विद्युत कटौती की समस्या भी हालात को और गंभीर बन रहे है. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि बच्चों के हित में जल्द फैस्सला लेते हुए फ़िलहाल स्कूलों बंद करने के निर्देश जारी किए जाएं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t