पूर्व सरपंच की सड़क हादसे में मौत, अनियंत्रित होकर छह फीट नीचे गिरी बाइक, लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, गांव में पसरा मातम
Former Sarpanch dies in a road accident, bike lost control and fell six feet down, people rushed him to hospital, mourning prevails in the village
जांजगीर : छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों में होने वाली मौत की तादाद में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. हर रोज हो रहे हादसों के बीच में जांजगीर-चाम्पा के बलौदा क्षेत्र में भी एक सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में पूर्व सरपंच की मौत हो गई. पूर्व सरपंच की मौत की खबर मिलने के बाद से ही पूरे गांव में मातम पसर गया है. यह हादसा बलौदा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक अवराईकला गांव का पूर्व सरपंच दशरथ यादव उम्र 55 साल किसी काम से खोहा गांव गया था. वहां से बाइक में सवार होकर लौट रहा था. जांजगीर-चाम्पा के बलौदा क्षेत्र के खोहा गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क में बने पुल के 9 फिट नीचे खाई में जा गिरी. जिससे पूर्व सरपंच दशरथ यादव को गंभीर चोट आई.
उसे बलौदा के सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसने दम तोड़ दिया. इस मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है. पूर्व सरपंच की मौत की खबर मिलने के बाद से ही पूरे गांव में मातम पसर गया है. इस मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



