गुढ़ियारी रोड में ट्रक ने रौंदा, बाइक सवार की मौत, इधर मैग्नेटो मॉल के पास कार ने मारी ठोकर, महिला वर्कर की गई जान, एक घायल

A bike rider died after being crushed by a truck on Gudhiyari Road, while a car hit him near Magneto Mall, a female worker died and one injured

गुढ़ियारी रोड में ट्रक ने रौंदा, बाइक सवार की मौत, इधर मैग्नेटो मॉल के पास कार ने मारी ठोकर, महिला वर्कर की गई जान, एक घायल

गुढ़ियारी रोड में ट्रक ने रौंदा, बाइक सवार की मौत

रायपुर : राजधानी रायपुर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. एक स्कूटी  सवार को ट्रक ने कुचल दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. इस एक्सीडेंट के बाद नाराज स्थानीय लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ भी की है. ट्रक ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग गया. हादसा कबीर नगर थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार शाम विनोद सिंह उम्र 42 साल अपनी स्कूटी में गुढ़ियारी से हीरापुर चौक की तरफ जा रहा था तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया. बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार ने हेलमेट नहीं पहना था. जिससे सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया. इस एक्सीडेंट के बाद नाराज स्थानीय लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ भी की है. वहीं, ट्रक ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग गया.
थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल के मुताबिक ​​​​​​​युवक की स्कूटी ट्रक के साइड वाले हिस्से से टकराई. जिससे वह दूर फेंका गया. हेलमेट नहीं होने से सिर पर गंभीर चोट आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

मैग्नेटो मॉल के पास कार ने मारी ठोकर, महिला की गई जान

बिलासपुर : बिलासपुर शहर के रामा मैग्नेटो मॉल के पास सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ. जिसमें एक तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को जबरदस्त टक्कर मारी. इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरी महिला गंभीर रुप से घायल हो गई. जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक महिला मुंगेली निवासी अंजू टंडन बिलासपुर के रामा मैग्नेटो मॉल में काम करती थी. आज सुबह जैसे ही वह काम पर निकली. व्यापार विहार की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे रौंद दिया. महिलाओं को टक्कर मारने के बाद कार सड़क किनारे खड़ी कंटेनर से टकराई. हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए.
चश्मदीदों के मुताबिक महिलाओं को टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया है. वहीं हादसे की खबर मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मृतिका के परिजनों को खबर किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं, हादसे के बाद से फरार कार चालक की तलाश की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB