छत पर DTH सुधार रहा रहे पूर्व सरपंच फिसलकर दूसरी मंजिल से गिरे, अस्पताल पहुंचते ही मौत, परिजनों में पसरा मातम, गांव में शोक की लहर
Former Sarpanch, who was repairing DTH on the roof, slipped and fell from the second floor, died as soon as he reached the hospital, mourning spread among the family members, wave of grief in the village
धमतरी : धमतरी जिले के आगेसरा गांव में एक दर्दनाक हादसे में पूर्व सरपंच की मौत हो गई. यह हादसा उस वक्त हुआ जब वे अपने मकान की दूसरी मंजिल पर लगे डीटीएच एंटीना को ठीक करने के लिए छत पर चढ़े थे. इस दौरान अचानक नीचे गिरने से मौत हो गई. परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है. पुरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 11 बजे पूर्व सरपंच संपत लाल साहू अपने मकान की दूसरी मंजिल पर लगे डीटीएच एंटीना को ठीक करने के लिए छत पर चढ़े थे. इस दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वे तीस फीट ऊंचाई से नीचे गिर पड़े. छत से गिरने के बाद वे गंभीर रूप से घायल हो गए. परिजनों ने उन्हें धमतरी स्थित एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.
घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. गांव के लोग मृतक के घर पर शोक व्यक्त करने पहुंचे. परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना के बाद जिला अस्पताल प्रबंधन द्वारा शव का पोस्टमार्टम कर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



