सरकारी योजना की आड़ में करोड़ों की धोखाधड़ी, आरोपियों से 30 एटीएम कार्ड, लाखों की संपत्ति और दस्तावेज बरामद, पति-पत्नी गिरफ्तार
Fraud of crores under the guise of government scheme, 30 ATM cards, property and documents worth lakhs recovered from the accused, husband and wife arrested
बिलासपुर/सीपत : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां के सीपत क्षेत्र की पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उन्होंने गांव के लोगों से 51.87 लाख रुपये की ठगी की. दोनों ने सीसी रोड, नाली बनाने, तालाब खुदवाने और नल खुदाई जैसे कामों के लिए लोन दिलाने का झांसा दिया. लोन का पैसा खुद ले लिया और फिर भाग गए.
मिली जानकारी के मुताबिक पोड़ी गांव की रहने वाली गायत्री सूर्यवंशी ने पुलिस में शिकायत किया कि आरोपियों ने गांव की कई महिलाओं को लोन दिलाने का लालच दिया. फिर बैंकों से लोन पास कराया. लेकिन लोन की रकम खुद ले ली और फरार हो गए. जब लोगों को यह बात समझ में आई, तो उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट लिखवाई.
पीड़िता की शिकायत पर थाना सीपत में अपराध क्रमांक 154/2025 धारा 420, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया. वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोपाल सतपथी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई. सायबर सेल की मदद से जांच करते हुए. पुलिस ने आरोपियों को सेंद्री बायपास, बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में दोनों ने ठगी करना कबूल कर लिया. 21 मार्च 2025 को आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया. आरोपियों के कबूलनामे के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी की रकम से खरीदी गई संपत्तियों को जब्त किया. जिनकी लिस्ट इस तरह है -
बुलेट बाइक – ₹2,50,000
कार – ₹7,00,000
टीवी – ₹50,000
आईफोन – ₹75,000
कुल सामान – करीब ₹10,75,000
इसके साथ ही 30 ATM कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड, वोटर कार्ड, आधार कार्ड की कॉपी, बैंकों की पासबुक और लोन से जुड़े दस्तावेज भी जब्त किए गए. पुलिस ने 21 मार्च 2025 को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इस ठगी में और कौन-कौन शामिल हो सकता है.
इस मामले की पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, सहायक उप निरीक्षक शिव सिंह बक्साल, सहेत्तर कुर्रे, प्रधान आरक्षक कौशल प्रसाद वस्त्रकार, परमेश्वर सिंह ठाकुर, आरक्षक शदर साहू, महिला आरक्षक ज्योति जगत, प्रियंका मिश्रा का योगदान सराहनीय रहा.
गिरफ्तार आरोपी
01. प्रमिल दास मानिकपुरी पिता स्व कपिल दास उम्र 52 साल
02. रंजना दास मानिकपुरी पति प्रमिल दास उम्र 41 साल निवासी ग्राम पोडी थाना सीपत जिला बिलासपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



