गजानंद सट्टा एप संचालक निकला करोड़पति, बाप-बेटे ने खरीदी करोड़ों की संपत्ति, 600 से ज्यादा बैंक खाते फ्रीज, पिता समेत पार्षद सलाखों के पीछे
Gajanand Satta App operator turned out to be a millionaire, father and son bought property worth crores, more than 600 bank accounts frozen, councilor including father behind bars
रायपुर/तिल्दा : गजानंद सट्टा एप घोटाले में चौंकाने वाली जानकारियाँ सामने आ रही हैं. मामले के मुख्य आरोपी नंदलाल लालवानी और उसके बेटे पार्षद गोविंद लालवानी के पास करोड़ों की अघोषित संपत्ति होने की पुष्टि हुई है. पुलिस को ऐसे दस्तावेज हाथ लगे हैं जो दर्शाते हैं कि बाप-बेटे की जोड़ी ने एक ही दिन में कई प्रॉपर्टी डील की हैं. सूत्रों के मुताबिक इन संपत्तियों की खरीद सट्टे की काली कमाई से की गई है. पुलिस अब इन संपत्तियों को फ्रीज करने की तैयारी में है.
राजधानी से सटे तिल्दा में आरोपी गोविंद लालवानी, जो स्थानीय पार्षद भी है. सट्टे से कमाए गए अवैध पैसों को रियल एस्टेट में निवेश कर उन्हें वैध स्वरूप देता था. हाल ही में पिता-पुत्र ने एक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट की शुरुआत भी की है. जिसमें करोड़ों रुपये का निवेश हुआ है. गिरफ्तार आरोपी नंदलाल लालवानी की कहानी बेहद चौंकाने वाली है. महज 5 साल पहले ठेले पर सामान बेचने वाला नंदलाल, आज बंगले, लग्ज़री कारों और भारी बैंक बैलेंस का मालिक बन चुका है. पुलिस को शक है कि यह पूरी संपत्ति गैरकानूनी सट्टे के कारोबार से खड़ी की गई है.
600 से ज्यादा बैंक खाते फ्रीज
फिलहाल पुलिस ने नंदलाल और गोविंद दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. सट्टा एप से जुड़े 600 से ज्यादा बैंक खातों को भी फ्रीज किया जा चुका है. पुलिस इस घोटाले में टेक्निकल साक्ष्यों के आधार पर गहन जांच कर रही है और दावा कर रही है कि आने वाले दिनों में और भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है. पुलिस अधिकारी बोले: "संपत्ति को फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरु कर चुकी है. फाइनेंशियल ट्रेल की जांच जारी है और अन्य शामिल लोगों की तलाश भी की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



