अयोध्या की राम मंदिर में सफाई करने वाली छात्रा से गैंगरेप, 6 अरेस्ट, रामजन्मभूमि में सफाई करती है, बोली- बंधक बनाकर की दरिंदगी, सड़क पर छोड़कर भागे
Gang rape of a cleaning lady in Ayodhyas Ram temple 6 arrested cleaning in Ramjanmabhoomi said - brutality of taking hostage left her on the road and ran away
अयोध्या : उत्तर प्रदेश के अयोध्या से फिर से रेप की खबर सामने आई है. छात्रा ने तीन युवकों पर उसके साथ गैंगरेप करने का आरोप लगाया है. उसने पुलिस को जानकारी दी कि तीन लड़कों ने उसका अपहरण किया और फिर बंधक बनाकर उसके साथ दरिंदगी की. इस दौरान युवक अपना लोकेशन बदल रहे थे. आरोपियों ने रेप करने के बाद छात्रा को जान से मारने की धमकी दी है.
राम जन्मभूमि परिसर में करती है सफाई
पीड़िता राम जन्मभूमि परिसर में सफाई का काम करती है. उसके साथ 16 अगस्त को यह घटना हुई. 2 सितंबर को उसने 9 आरोपियों की खिलाफ मामला दर्ज कराया. गुरुवार रात तक 6 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं. एक आरोपी ने शुक्रवार को सरेंडर के लिए कोर्ट में एप्लिकेशन दी.
FIR में लड़की ने बताया है कि सहादतगंज के रहने वाले वंश चौधरी को वह पिछले 4 साल से जानती है. 16 अगस्त को वंश ने मुझे घूमने चलने के बहाने धोखे से बुलाया और अपने दोस्तों के साथ मिलकर रेप किया.
धोखे से ले गए होटल
छात्रा का कहना है कि वो लोग उसको अंगूरीबाग के गोकुल गेस्ट हाउस में ले गए और सबने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया. विरोध करने पर धमकी दी कि जान से मार देंगे. इसके बाद वो लोग धमकाकर उसे गैराज बनवीरपुर ले गए. वहाँ वंश ने उसका रेप किया. और बाकि के उसके दोस्त छेड़खानी कर रहे थे. वंश चौधरी और शिवा उसे लेकर विनय के घर गए. वहां विनय के साथ छोड़ दिया. 18 अगस्त की सुबह फिर सड़क पर छोड़कर भाग गए.
मुख्य आरोपी वंश चौधरी गिरफ्तार
लड़की ने आगे बताया कि इसके बाद वो काम पर वापस लौट आई लेकिन इन लोगों ने फिर उसे बंधक बना लिया और 22, 23 और 24 अगस्त तक अपने पास रखा. सभी ने मिलकर दरिंदगी की. पीड़ित लड़की के तहरीर पर कैंट थाना प्रभारी अमरेंद्र सिंह ने 7 नामजद और 2 अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज कर ली है. मुख्य आरोपी वंश चौधरी, विनय, शारिक, शिवा और उदित गिरफ्तार किया जा चुका है. इस घटनाक्रम ने अयोध्या में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



