तीन गौ अभ्यारण में सवा करोड़ पशुधन कैसे रहेंगे?, हसदेव में 273757 पेड़ और कटवाएगी -कांग्रेस, भाजपा की तिरंगा यात्रा सिर्फ राजनीतिक ढोंग

How will 125 crore livestock live in three cow sanctuaries Congress will cut down 273757 more trees in Hasdeo BJPs Tiranga Yatra is just a political sham

तीन गौ अभ्यारण में सवा करोड़ पशुधन कैसे रहेंगे?, हसदेव में 273757 पेड़ और कटवाएगी -कांग्रेस, भाजपा की तिरंगा यात्रा सिर्फ राजनीतिक ढोंग

कांग्रेस सरकार गेम चेंजर थी साय सरकार नेम चेंजर, गेड़ी नहीं चढ़ पाए सीएम- भूपेश बघेल

रायपुर : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सरकारी आवास में हरेली तिहार का आयोजन हुआ. सरकारी आवास को छत्तीसगढ़ के संस्कृति के रुप में सजाया गया था. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहपरिवार हरेली पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान कृषि कार्य में उपयोग किए जाने वाले औजार, हल, रापा कुदाली की पूजा किया गया. परंपरा अनुसार बैल की पूजा कर उन्हें लोंदी खिलाया गया.
हरेली पूजन कार्यक्रम में सांस्कृतिक आयोजन हुआ प्रदेश के प्रसिद्ध लोक गायकों ने प्रस्तुति दी. कार्यक्रम में प्रदेश भर से लोग शामिल हुए. इस दौरान भूपेश बघेल को खुमरी और हल भेंट कर उनका स्वागत किया गया. भूपेश बघेल गेडी चढ़े एवं भंवरा चलाए.
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार गेम चेंजर थी भाजपा की सरकार नेम चेंजर है. कांग्रेस सरकार की योजनाओं का नाम बदलकर अपनी पीठ थपथपा रही है.
गोठनों में ताला लगा दिया गया है और पशुधन को बांग्लादेश सऊदी अरब पाकिस्तान भेजने के लिए नियम बना दिए हैं. ग्राम पंचायत को हक है कि गोठान में लगे ताला को खोलकर पशुधन को वहां रखें. यह उनके अधिकार क्षेत्र का मामला है उन्हें कोई नहीं रोक सकता. गोठान को बंद करने का दुष्परिणाम है. पशुधन की मौत दुर्घटना में हो रही है.
रोका छेका का कार्यक्रम को बंद कर दिया गया है. महिला स्वसहायता  समूह को पूर्व की तरह गोठानों का संचालन करना चाहिए. गोबर से वर्मी कंपोस्ट खाद बनाकर बेचना चाहिए. इससे किसानों को भी फायदा होगा और महिला स्वसहायता समूह को भी आर्थिक लाभ होगा. पशुधन को भी संरक्षण मिलेगा. भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री पर तंज सकते हुए कहा कि गेड़ी नहीं चढ़ पाए कम से कम दो लोगों को पकड़ कर फोटो तो खींचा लेते.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

विधायक पंडरिया शक्कर कारखाना का भुगतान करने में असफल साबित हो रही हैं ? :नवीन जायसवाल

कवर्धा/कुंडापंडरिया : कवर्धा जिले में दो शक्कर कारखाना है. जिसमें भोरमदेव शक्कर कारखाना का भुगतान पूरा हो चुका है और पंडरिया सरदार वल्लभभाई पटेल शक्कर कारखाना का भुगतान अब तक बाकी है. जिसके भुगतान के लिए किसान लगातार कारखाना का चक्कर लगा रहे हैं.
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवीन जायसवाल का कहना है कि आखिर पंडरिया शक्कर कारखाना के साथ सौतेला व्यवहार क्यों? पंडरिया कारखाना के किसानों का अब तक 70% भुगतान बाकी है. जबकि कवर्धा कारखाना का भुगतान पूरा हो चुका है. त्यौहार का सीजन चालू हो चुका है. लेकिन पंडरिया कारखाना का भुगतान अब तक नहीं हुआ.
ब्लॉक अध्यक्ष का कहना है कि एक के साथ मां और एक के साथ मौसी वाला व्यवहार क्यों? एक तरफ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कवर्धा कारखाना का पूरा भुगतान कराकर वाह वाही लूट रहे हैं. दूसरी तरफ पंडरिया के किसान भुगतान के लिए कारखाना और हमेशा से गैरहाजिर रहने वाले प्रबंधन का लगातार कारखाना का चक्कर काट रहे हैं.
छत्तीसगढ़ का प्रथम त्यौहार हरेली भी निकल गया. सामने तीजा का त्योहार है. और किसान अपनी गन्ने के भुगतान का इंतजार कर रहा है. ताकि खुशी-खुशी बहन बेटियों का त्योहार मनाया जा सके. लेकिन 9-10 महीने हो चुके हैं किसान अभी तक गन्ने के भुगतान से वंचित है.
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लगातार शक्कर कारखाना के एमडी पटले जी से भूगतान की मांग कर रही है. लेकिन उनके द्वारा सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है भुगतान नही.
ब्लॉक अध्यक्ष नवींन जायसवाल का कहना है कि क्या स्थानीय विधायक पूरा भुगतान कराने में समर्थ नही है क्या? क्योंकि उपमुख्यमंत्री अपने कारखाना का भुगतान कराकर वाहवाही लूट रहे हैं और कम दर में शक्कर दिलाने समाचार छपवा रहे पर स्थानीय विधायक अब तक गन्ने का भुगतान नही करवा पा रही हैं. क्या स्थानीय विधायक की बात नही सुनी जा रही है? जिले में दो शक्कर कारखाना है. उपमुख्यमंत्री होने के नाते  विजय शर्मा का फर्ज है कि पंडरिया शक्कर कारखाना का भुगतान भी कराए पर वो तो पंडरिया कारखाना से आंख मूंद लिए हैं. प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय  को इस तरफ ध्यान देना चाहिए और तत्काल किसानों का भुगतान करवाना चाहिए.
ब्लॉक अध्यक्ष नवीन जायसवाल का कहना है कि अगर जल्द से जल्द भुगतान नही किया गया तो भाजपा सरकार किसान विरोधी रवैया को लेकर एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

तीन गौ अभ्यारण में सवा करोड़ पशुधन कैसे रहेंगे?

रायपुर : राज्य सरकार के द्वारा 15 अगस्त को तीन गौ अभ्यारण बनाने की शुरुआत करने पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने पूछा कि भाजपा सरकार प्रदेश की जनता को बताए तीन गौ अभ्यारण में प्रदेश की सवा करोड़ पशुधन कैसे रहेंगे? इनमे 64 प्रतिशत गौवंश है.
कांग्रेस की सरकार ने पशुधन की तादाद को देखते हुए प्रदेश में 10000 से ज्यादा गौठानों का निर्माण किया था. जिसके चलते पूरे प्रदेश में साढ़े तीन लाख सरकारी जमीन सुरक्षित हुआ था. जिसमें से 6000 से ज्यादा गौठान आत्मनिर्भर बन गए थे. जिन्हे महिला स्वास्थ्य समूह संचालित करती थी. जहां सरकार एक रुपए भी खर्च नहीं करती थी. इस योजना की तारीफ नीति आयोग ने भी किया था औऱ अन्य प्रदेशो को लागु करने की सिफारिश भी किया था.
भाजपा की सरकार बनते ही इन गौठानों में ताला लगा दिया गया है. जिसके चलते पशुधन भटक रहे हैं. किसान फसलों की चराई से परेशान है और सड़कों में भी पशुधन के चलते दुर्घटनाएं हो रही. भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश में 8 महीने में ही करीब 800 से ज्यादा पशुधन की दुर्घटना से मौत हो गई है.
प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार राजनीतिक दुर्भावना की वजह से गौठानों में ताला लगा दिया है. उसे फौरन खोलें. जिसे पशुधन को रहने का उचित स्थान मिल सके. भाजपा सरकार के द्वारा गौ अभ्यारण बनाने का दावा किया जा रहा है वह हवा हवाई है. इससे न तो पशुधन को कोई फायदा होगा न किसानों को.
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने पशुधन पशुपालक किसान और महिला स्वास्थ्य समूह को फायदा पहुंचाने के लिए गोधन न्याय योजना की शुरुआत किया था. गौठानों का निर्माण किया था. गोठानों में पशुधन के लिए चारा पानी दवाईयां उनके व्यवस्थाएं थी. किसान पैरा दान करते थे. महिला स्व सहायता समूह इन गौठानों के जरिए 2 रुपये किलो में गोबर और 4 रु लीटर में गोमूत्र की खरीदी कर गोबर से वर्मी कंपोस्ट, पेंट, दीया, गुलाल और दुसरे कई तरह के उत्पाद बनाकर आर्थिक लाभ कमाते थे. गौठानों का संचालन करते थे. गोधन न्याय योजना के चलते प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ा था. पशुधन के नस्ल में सुधार हुआ था और सड़को में होने वाली दुर्घटनाये रुकी थी. भाजपा सरकार गौधन न्याय योजना को फिर से शुरु करे और गोठानो का ताला खोले.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

भाजपा की सरकार हसदेव में 273757 पेड़ और कटवाएगी -कांग्रेस

रायपुर : प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार हसदेव जंगल में 273757 पेड़ को और कटवाएगी. ताकि अडानी हर साल 200 लाख टन कोयला निकाल सके और राजस्थान सरकार को आपूर्ति कर सके.
कांग्रेस की सरकार ने हसदेव अरण्य जंगल में सारे अनुमति को रद्द कर पर्यावरण संरक्षण एवं विविध जैव विविधता को बचाया था. केंद्र सरकार से अरण्य क्षेत्र में खनन को रद्द करने की मांग किया था। भाजपा की सरकार बनते ही अरण्य क्षेत्र में रुकी पेड़ो की कटाई को अनुमति देकर कटवाया जा रहा है. पेड़ की कटाई की अनुमति मिलने से खुश राजस्थान के मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया में ट्वीट कर इसके लिये मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया था.
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में काफी फर्क है. विपक्ष में रहते भाजपा ने हसदेव अरण्य क्षेत्र में जंगलों की कटाई का विरोध किया था और आज भी भाजपा सरकार की संरक्षण में हसदेव की जंगल की कटाई की जारी है और विरोध करने वाले आदिवासियों के ऊपर कानूनी कार्यवाही किया जा रहा है.
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा एक पेड़ मां के नाम लगाने का अभियान चलाकर जंगल की कटाई से जनता का ध्यान भटकाना चाहती है. भाजपा नेताओं को प्रदेश की जनता को बताना चाहिए कि हसदेव अरण्य के जंगलों की कटाई के पक्ष में है कि विरोध में? एक पेड़ मां के नाम लगाने वाले भाजपा नेताओं को हसदेव के 273757 पेड़ों को अपने माता-पिता के नाम में रख लेना चाहिए और उसकी रक्षा करनी चाहिए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

भाजपा की तिरंगा यात्रा केवल राजनीतिक ढोंग : कांग्रेस

रायपुर :  प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा का घर-घर तिरंगा अभियान नई राजनैतिक नौटंकी है. आजादी के बाद 52 सालों तक आरएसएस मुख्यालय नागपुर में तिरंगा नहीं फहराया गया था. आज भाजपाई देशभक्ति का ढोंग करने घर-घर तिरंगा अभियान चला रहे हैं. अपने पूर्वजों के पापों का प्रायश्चित करने भाजपाई तिरंगा अभियान की नौटंकी कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा आजादी की 77वीं वर्षगांठ पर हर घर तिरंगा का अभियान स्वतंत्रता आंदोलन में भाजपा के काले इतिहास में पर्दा डालने की कोशिश मात्र है. कांग्रेस पार्टी के लिये तिरंगा स्वाभिमान का प्रतीक है. तिरंगा को भाजपा के पितृ पुरुष गोलवलकर ने देश के लिये अपशगुन बताया था. तिरंगे के प्रति सम्मान का आडंबर कर रही भाजपा के आदर्श गोलवलकर ने अपनी पुस्तक बंच ऑफ थॉट्स में तिरंगा को राष्ट्रीय ध्वज मानने से ही मना कर दिया था. पुस्तक में उन्होंने लोकतंत्र और समाजवाद को गलत बताते हुए संविधान को एक जहरीला बीज बताया था. ऐसी विचारधारा वाली भाजपा का तिरंगा यात्रा निकालना सिर्फ राजनैतिक ढोंग है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

भाजपा सरकार धर्मद्रोही सरकार है, राम काज रोका, गौ सेवा बंद की -दीपक बैज

रायपुर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने भारतीय जनता पार्टी की विष्णुदेव साय सरकार पर धर्म द्रोही होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार में छत्तीसगढ़ के धार्मिक स्थलो के संरक्षण और संवर्धन के लिए जो महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित करने की व्यवस्था शुरु की थी. उन्हें दुर्भावना पूर्वक बंद कर सनातन संस्कृति का अपमान कर रही है.
पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार के समय चंदखुरी स्थित माता कौशल्या के दुनिया के एक मात्र मंदिर जो राजधानी से महत्व 27 किलोमीटर की दूरी पर है. उसका जीर्णोद्धार का काम किया. उत्तर में कोरिया जिले के सीतामढ़ी हरचौका से लेकर दक्षिण में बस्तर के सुकमा में रामाराम तक पर्यटक सुविधाएं विकसित की। पहुंच मार्ग बनाए. सड़कों के दोनों तरफ फलदार वृक्षों का रोपण करवाया. राजीम, चंपारण, शिवरीनारायण और चंदखुरी में छत्तीसगढ़ के भाषा प्रभु श्री राम की भव्य मूर्तियां स्थापित की गई. सुकमा के रामाराम में छत्तीसगढ़ का पहला रॉक गार्डन बना जहां पर प्रभु श्री राम के जीवन चरित की भव्य झांकी बनाई गई. रामा-राम में जामवंत गुफा, सीता कुटिया का निर्माण करने के साथ ही चिटमिटिन माता के मंदिर का जिर्णोंद्धार पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने करवाया. छत्तीसगढ़ में राम वन गमन पथ के 75 स्थलों को चिन्हित कर उनमें से 51 स्थलों पर राम काज की शुरुआत की गई. छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद से पिछले 8 महीने से राम वन गमन पथ के संरक्षण और संवर्धन का काम पूरी बंद कर दिया गया है.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के 11 में से 10 सांसद हैं लेकिन मोदी सरकार के केंद्रीय रामायण परिपथ में एक भी स्थल शामिल नहीं है. पूर्वाग्रह से ग्रसित मोदी सरकार लगातार छत्तीसगढ़ उपेक्षा कर रही है. लेकिन दलीय चाटुकारिता में भारतीय जनता पार्टी के नेता मौन हैं. छत्तीसगढ़ कौशल प्रदेश कहलाता है. बस्तर का क्षेत्र ऐतिहासिक तौर पर दंडकारण्य कहा जाता है. प्रभु श्री राम ने वनवास का अधिसंख्यक समय छत्तीसगढ़ में ही गुजरे हैं. माता कौशल्या का एकमात्र मंदिर भी छत्तीसगढ़ में ही स्थित है. जहा जाने का समय भाजपा के नेताओं के पास नहीं है. शिवरीनारायण में प्रभु श्री राम ने माता शबरी के झूठे बेर ग्रहण कर सामाजिक न्याय का संदेश दिया है. लेकिन भारतीय जनता पार्टी की उपेक्षा और भेदभाव पर चलते हैं छत्तीसगढ़ का कोई भी स्थल केंद्रीय रामायण परिपथ में शामिल नहीं है.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि गाय, गोबर, गंगाजल और प्रभु श्री राम भाजपा के लिए केवल चुनावी लिहाज़ से ही जरुरी है. असलीयत में गंगाजल और पूजन सामग्रियों पर जीएसटी लगने वाले यही लोग हैं. गोठानों में ताला लगाकर गायों को सड़कों पर बेमौत मरने मजबूत करने वाले लोग यही है. राम वन गमन पथ का विस्तार रोकने वाले विधर्मी यही हैं, भारतीय जनता पार्टी की विष्णुदेव साय सरकार सिर्फ विज्ञापनों और बयानों में ही सनातनी है. इनका असल चरित्र धर्म द्रोही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

भाजपा सरकार बनने के बाद व्यापारियों को परेशान किया जा रहा!

रायपुर : प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जब से राज्य में भाजपा सरकार बनी है सरकार उद्योग व्यापार को चौपट करने वाला फैसला ले रही है. जिन व्यापारियों उद्योगपतियों को दिये जाने वाले टैक्स के पैसे से सरकार विकास और राहत के काम करती है. उन्हीं व्यापारियों को परेशान किया जाना गलत है? सात महिने में लगातार व्यापारियों के यहां सरकार द्वारा जीएसटी के छापे मारी करवाया जा रहा है. बिजली बिल बढ़ोत्तरी की वजह से उद्योगो में एक हफ्ते से ताला बंदी हो गयी है. 2 लाख मजदूरों के सामने रोजी रोटी का संकट आ गया है.
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा नेता के द्वारा व्यापारियों को टैक्स चोर कहना निंदनीय है. ये वही व्यापारी हैं जिनके द्वारा दिये गए टैक्स से राज्य का खजाना भरता है और विकास कार्य होता है. व्यापारी वर्ग लगातार अनियमितता जीएसटी से परेशान और हताश होकर केंद्र सरकार से कई बार गुहार लगाये हैं कई सुझाव दिए हैं लेकिन उसे पर केंद्र सरकार ने अमल नहीं किया है और आज जो जीएसटी का छापा व्यापारियों के यहां पड़ रहा है यह सिर्फ भाजपा के वसूली के लिए पड़ रहा है.

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जिस समय जीएसटी लागू किया गया इस दौरान कांग्रेस ने जीएसटी के कई स्लैब और इसके कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए थे और पूरे देश में व्यापारी वर्ग भी इसके खिलाफ रहे हैं. जीएसटी के विषय पर अब तक 3000 से ज्यादा सुधार किया गया है. उसके बावजूद जीएसटी की समस्या निरंतर बनी हुई है। भाजपा नेता जीएसटी को लेकर अपनी केंद्र सरकार की नाकामी को ढकने के लिए अब सीधा-सीधा व्यापारी को ही टैक्स चोर कह रहे हैं.
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद चुनाव के लिए व्यापारी बिल्डर उद्योगपतियों पर दबाव डालकर वसूली किया जा रहा है और इसके लिए सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहे हैं. भाजपा नेता व्यापारी बिल्डर उद्योगपतियों को धमका रहे हैं. लगातार शिकायतें मिल रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

पिछले साल खरीदा गया धान बारिश में सड़ रहा -दीपक बैज

रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार की लापरवाही के चलते लाखों टन धान का निराकरण अभी तक नहीं हो पाया है और धान बारिश में भीगकर सड़ रहा है. सरकार पिछले साल खरीदे गये धान का न पूरा उठाव कर पाई और न ही धान को सुरक्षित रखने का पूरा इंतजाम किया है. इस साल भी खरीफ की फसल लग गई है. लेकिन पिछले साल का धान सड़ने छोड़ दिया गया है.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पूरे प्रदेश में राज्य सरकार के लापरवाही के चलते प्रदेश में 22 लाख क्विंटल से ज्यादा धान जिसकी कीमत 682 करोड़ रुपए से ज्यादा है वह खराब हो गया है. डबल इंजन की सरकार धान को सडा कर अन्नदाताओं की मेहनत का अपमान कर रही है. धान का सड़ना धान घोटाला की ओर इशारा कर रहे हैं. जानबूझकर धान के रखरखाव पर लापरवाही बरता गया है.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान बीते 5 सालों में बंपर धान की खरीदी हुई थी और समय पर कस्टम मिलिंग हो गया था. धान के रखरखाव के लिए उचित और पर्याप्त व्यवस्था धान खरीदी से पहले कर दी जाती थी. भाजपा की सरकार बनने के बाद धान खरीदी केंद्रो में भारी लापरवाही सामने आया है. डबल इंजन की सरकार में प्रदेश के विकास का दावा करने वाली भाजपा की सरकार का पोल खुल गई है. उनकी ही केंद्र सरकार धान से बने चावल को संग्रहित करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रही है. जो परिस्थितियां सामने आयी है उस से ऐसा लगता है कि आने वाले समय में राज्य सरकार किसानों से 3100 रुपए क्विंटल की दर से 21 क्विंटल धान प्रति एकड़ खरीदने से बचना चाहती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb