छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा सत्याग्रही सैंकड़ों किसानों ने किया प्रदर्शन, नायब तहसीलदार को सौंपा कलेक्टर के नाम ज्ञापन, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

Hundreds of Satyagrahi farmers of Chhattisgarh Joint Kisan Morcha demonstrated, handed over a memorandum addressed to the Collector to the Deputy Tehsildar, warned of a fierce agitation

छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा सत्याग्रही सैंकड़ों किसानों ने किया प्रदर्शन, नायब तहसीलदार को सौंपा कलेक्टर के नाम ज्ञापन, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

महासमुंद/तुमगांव : पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक 19 दिसंबर को राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा सत्याग्रही सैंकड़ों किसानों द्वारा तहसील कार्यालय तुमगांव के सामने विधानसभा उठते तक सत्याग्रह प्रदर्शन किया.
नायब तहसीलदार तुमगांव सत्याग्रह पंडाल में आकर मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन और जिलाधीश के नाम ज्ञापन लिया.
सत्याग्रह का प्रमुख मांगें-
(1) अवैध करणी कृपा पावर प्राइवेट लिमिटेड का सशर्त डाइवर्सन पर किसानों की आपत्ति का निराकरण जल्द किया जाए
(2) पटवारी धर्मेंद्र मन्नाडे 5 साल से तुमगांव क्षेत्र में धंधा कर रहे हैं. किसानों और सरकार की जमीन को कब्जा कराकर हेर फेर किए हैं और अभी भी कर रहे हैं. इनके खिलाफ कार्यवाही किया जाए.
(3) अवैध करणी कृपा पावर प्लांट के औद्योगिक प्रदूषण की वजह से करीब 28 गांव का धान, सब्जी फसल, पानी कुआँ का पानी प्रदूषित हो गया है. अवैध करणी कृपा उद्योग पर पर्यावरण विभाग द्वारा किसानों की मौजूदगी में पंचनामा कर बंद की कार्यवाही हो. शासन द्वारा मोटर साइकल, कार का प्रदूषण चेक कर वाहन जप्त किया जाता है. अवैध करणी कृपा पावर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 28 गांव का जीवन जीना मुश्किल में डाल दिया है. टीबी जैसे बीमारी हो रही है. खुद जिलाधीश कैम्प लगाकर कार्यवाही करें.
(4) उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा पारित आदेश पर मुख्यमंत्री ने 8अगस्त 2024 को आदेश दिया था. जनदर्शन मुख्यमंत्री निवास रायपुर में उस पर आज तक कार्यवाही की जानकारी नहीं मिली है. किसानों ने 1अक्टुवर 2024 को एक मतेन फैसला लिया है कि मुख्यमंत्री जनदर्शन में या मुख्यमंत्री के सार्वजनिक कार्यक्रम में आत्मदाह करेंगे. मुख्यमंत्री जनदर्शन में दिये आदेश पर त्वरित कार्यवाही कर जान कारी दिया जाए.
(5 ) नेशनल हाईवे कौंआझर की जमीन खसरा नंबर 88, 89, 89/1, 90,99/2, 107 पर करोड़ों रुपये की लागत से अवैध करणी कृपा पावर प्लांट के निर्णय चौधरी तुमगांव तहसील प्रशासन, पुलिस प्रशासन के समर्थन से चौथी बार बना रहा था. जिसे चारों बार किसानों ने कड़ा विरोध कर सड़क निर्माण को नष्ट कर दिया. अवैध निर्माण पर कार्यवाही किया जाए.
(6) नेशनल हाईवे कौंआझर, तुमगांव मुख्य सड़क पर निर्णय चौधरी ने पार्किंग खोल दिया है. तुमगांव थाना सहित 112 पुलिस हेल्प लाइन पार्किंग कराते हैं किसी भी हादसे पर थाना प्रभारी तुमगांव और तहसीलदार तुमगांव पर जुर्म दर्ज करना होगा. सरकारी कर्मचारी हैं या अवैध करणी कृपा पावर प्राइवेट लिमिटेड के नौकर जांच हो और कार्यवाही किया जाए.
(7) खैरझिटी गांव के 10 फीट रोड़ पर अवैधानिक दरवाजा का निर्माण अवैध करणी कृपा पावर प्राइवेट लिमिटेड कर रहा है. जिस पर फौरन फैसला लेकर कार्यवाही करें नहीं तो सभी ग्रामीण अवैधानिक दरवाजा पर फैसला लेंगे और किसान खुद्द दरवाजा बंद कराएंगे. सत्याग्रह सभा को सभी किसान नेताओं ने संबोधित किया. सत्याग्रह पंडाल में ज्ञापन के साथ ही 21वीं सदी किसान सत्याग्रह पुस्तिका मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, जिलाधीश महासमुंद को प्रेषित करने नायब तहसीलदार को दिया गया.
इस सत्याग्रह आंदोलन का नेतृत्व किसान मोर्चा के प्रदेश नेता छन्नु साहू, अशोक कश्यप, बृजबिहारी साहू, विमल ताम्रकार, हेमसागर पटेल, दशरथ सिन्हा, परसराम ध्रुव, डेविड चंद्राकर, लीलाधर पटेल, भोला साहू,नाथूराम सिन्हा, धर्मेंद्र यादव, तोषण सिन्हा, शत्रुघन साहू, अलख साहू, उदय चंद्राकर, रामनाथ ढीढी, कुमार बरिहा, बैशाखू सिन्हा, प्यारेलाल धीवर, अमजद खान, प्रहलाद ध्रुव, राम भजन नायक, नरेश धीवर, श्रीमती राधा बाई सिन्हा, टुकेश्वरी ध्रुव, रमशिला पटेल, ठगनबाई सिन्हा, श्यामबाई ध्रुव, पुस्वैया धीवर, धनेश्वरी यादव, ललिता साहू, नीरा ध्रुव, कुमारी ध्रुव, गणेशीया ध्रुव, ठानी बरिहा आदि ने किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI