रायपुर में दिनदहाड़े महिला से चेन झपटमारी करने वाले आरोपी विवेक और सोने की चेन गलाने वाला ज्वेलर्स प्रशांत दोनों गिरफ्तार होकर पहुंचे सलाखों के पीछे

In Raipur, Vivek, the accused of chain snatching from a jeweler in broad daylight, and Prashant, the jeweler who melted the gold chain, both were arrested and sent behind bars.

रायपुर में दिनदहाड़े महिला से चेन झपटमारी करने वाले आरोपी विवेक और सोने की चेन गलाने वाला ज्वेलर्स प्रशांत दोनों गिरफ्तार होकर पहुंचे सलाखों के पीछे

रायपुर : राजधानी के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में हुई चेन झपटमारी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक मुख्य आरोपी के साथ-साथ चोरी का माल खरीदने वाले ज्वेलर्स को भी गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना खम्हारडीह, जिला रायपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 137/2026 धारा 304, 317(2), 3(5) बीएनएस के मामले में प्रार्थिया हेमलता वैध ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 29 अप्रेल 2026 को सुबह करीब 06:40 बजे चावला टावर, शंकर नगर के पास अज्ञात आरोपी द्वारा उनके गले से सोने की चेन झपटकर मोटर सायकल से फरार हो गया था.
इस मामले में घटना की गंभीरता को देखते हुए सहायक पुलिस उपायुक्त पूर्णिमा लामा के निर्देशन में थाना खम्हारडीह पुलिस द्वारा थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस डॉ. मानसी साकोरे के नेतृत्व में थाना स्टाफ एवं क्राइम टीम के साथ त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज, वाहन नंबर प्लेट और अन्य तकनीकी सबूतों का बारीकी से मुआयना किया गया. 5 दिन तक 150 से ज़्यादा सीसीटीवी खंगाले गए.
जांच के दौरान मिले तकनीकी सबूतों और अन्य आधार पर आरोपी विवेक उर्फ छोटू वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ में आरोपी जुर्म करना कबूल किया. आरोपी ने लूटी गई सोने की चेन को प्रशांत उर्फ संतु केशरवानी को बेचना बताया. इसके बाद संबंधित ज्वेलर्स को भी हिरासर में लेकर पूछताछ की गई. जिसमें उससे उक्त चेन को गलाना कबूल किया. आरोपियों के कब्जे से मामले में लूटा गया करीब 16 ग्राम सोना, नगदी रकम 1,50,000/- रुपये और वारदात में इस्तेमाल मोटर सायकल बरामद कर जप्त की गई है.
आरोपी
1. विवेक उर्फ छोटू वर्मा पिता रमेश वर्मा उम्र 32 साल निवासी तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर
2. प्रशांत उर्फ संतु केशरवानी पिता नरेन्द्र केशरवानी उम्र 32 साल निवासी तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t