रायपुर से बंगाल नकली नोटों की सप्लाई पर बड़ी कार्यवाही, डीआरआई ने हंस ट्रैवल ऑफिस से बरामद किया जाली करेंसी से भरे 3 बोरे, जांच में जुटी पुलिस

Major action taken against supply of fake currency from Raipur to Bengal; DRI seizes 3 bags full of fake currency from Hans Travel Office; police engaged in investigation

रायपुर से बंगाल नकली नोटों की सप्लाई पर बड़ी कार्यवाही, डीआरआई ने हंस ट्रैवल ऑफिस से बरामद किया जाली करेंसी से भरे 3 बोरे, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : राजधानी रायपुर में जाली नोटों के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने छापेमारी की. रिंग रोड स्थित एक ट्रैवल्स ऑफिस से संदिग्ध नकदी के तीन बोरे बरामद किए गए हैं. नोटों की जांच और कानूनी कार्रवाई अभी जारी है.
जानकारी मिली कि हंस ट्रैवल कंपनी के जरिए बड़ी तादाद में नकली नोटों को एक राज्य से दूसरे राज्य तक भेजा जा रहा है. DRI की टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली और 10, 20 व 50 रुपये के नोटों से भरे बोरे जब्त किए.
शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये पार्सल पश्चिम बंगाल के कोलकाता से दिल्ली भेजे जा रहे थे. इसके लिए बस सेवा का इस्तेमाल किया जा रहा था. अधिकारियों को शक है कि यह काम एक संगठित नेटवर्क के तहत किया जा रहा था.
सूत्रों के मुताबिक कोलकाता से उदय सिंह बिस्वाल नाम के व्यक्ति ने इन बोरों को रवाना किया था. जिन्हें दिल्ली में कमल किशोर गुप्ता तक पहुंचाया जाना था. हालांकि DRI की टीम ने समय रहते कार्रवाई करते हुए इस खेप को बीच में ही पकड़ लिया.
फिलहाल जब्त नोटों की जांच की जा रही है. ताकि यह साफ हो सके कि वे पूरी तरह नकली हैं या किसी और तरह की अवैध गतिविधि से जुड़े हैं. एजेंसी अब इस पूरे नेटवर्क के अन्य कड़ियों की तलाश में जुटी है.
जाली नोटों का यह नेटवर्क सिर्फ आर्थिक अपराध नहीं है, बल्कि देश की सिक्योरिटी और वित्तीय प्रणाली पर भी असर डालता है. सरकार इस तरह के मामलों में सख्त रवैया अपनाती है. डीआरआई के अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की छापेमारी से नकली नोटों की सप्लाई रोकने में मदद मिलेगी.
डीआरआई ने कहा कि बरामद नोटों की सटीक संख्या और कुल मूल्य अभी जांच में है. कानूनी प्रक्रिया के तहत नोटों को जांच के बाद कोर्ट में सबूत के तौर पर पेश किया जाएगा. अधिकारियों ने यह भी बताया कि दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t