रायपुर में पार्टी के लिए युवक को बंधक बनाकर जबरन निकलवाए पैसे, पुलिस ने विशाल बृजवानी को  किया गिरफ्तार, दो फरार बदमाशों की तलाश जारी

In Raipur, a youth was held hostage and forced to extort money for a party. Police arrested Vishal Brijwani. The search for two absconding criminals continues.

रायपुर में पार्टी के लिए युवक को बंधक बनाकर जबरन निकलवाए पैसे, पुलिस ने विशाल बृजवानी को  किया गिरफ्तार, दो फरार बदमाशों की तलाश जारी

रायपुर : राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौंसले बुलंद है. पार्टी करने के लिए बदमाशों ने एक युवक को बंधक बनाकर जबरन एटीएस से पैसे निकलवा लिए. युवक के साथ मारपीट कर 10 हजार रुपए कैश निकलवाए गए. पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक कुशालपुर निवासी विशाल सोनकर निजी कंपनी में काम करता है. 8 मई को वह टिकरापारा इलाके से शंकरनगर की तरफ़ जा रहा था. इसी दौरान साहू भवन के पास स्थित एक पान ठेले पर वह रुका. तभी वहां विशाल बृजवानी उर्फ दीनू उम्र 26 साल अपने दो साथियों के साथ पहुंचा. बदमाशों ने युवक के साथ बिना किसी वजह के गाली-गलौज शुरू कर दी. जब विशाल ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद तीनों बदमाश उसे जबरदस्ती उसके ही मोपेड पर बैठाकर पास के एटीएम तक ले गए.
एटीएम के भीतर भी आरोपियों ने विशाल के साथ मारपीट की गई. उसे डराकर खाते से 10 हजार रुपए निकलवा लिए. रुपए लेने के बाद आरोपी युवक को वहीं छोड़कर फरार हो गए. वारदात के बाद पीड़ित ने टिकरापारा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस ने मुख्य आरोपी विशाल बृजवानी उर्फ दीनू उम्र 26 साल को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है. आरोपी पर 5 से ज्यादा जुर्म दर्ज हैं. उसके आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए पुलिस कमिश्नर को आरोपी के खिलाफ जिला बदर की अनुशंसा भी भेजी गई है. वहीं मामले में फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t