बोर्ड परीक्षा के बीच बिजली विभाग ने 100 से ज्यादा घरों के काटे कनेक्शन, ग्रामीणों में गुस्सा, युवा कांग्रेस ने किया तहसील कार्यालय का घेराव

In the midst of board exams, the electricity department cut off connections of more than 100 houses, villagers are angry, Youth Congress gheraoed the tehsil office

बोर्ड परीक्षा के बीच बिजली विभाग ने 100 से ज्यादा घरों के काटे कनेक्शन, ग्रामीणों में गुस्सा, युवा कांग्रेस ने किया तहसील कार्यालय का घेराव

गरियाबंद : बोर्ड परीक्षाओं के बीच बिना किसी पूर्व सूचना के 100 से अधिक घरों के बिजली कनेक्शन काटे जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। बिजली विभाग द्वारा लंबित बिल भुगतान का हवाला देकर की गई इस कार्रवाई के विरोध में युवा कांग्रेस/एनएसयूआई ने तहसील कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया और प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया.
इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम और ब्लॉक अध्यक्ष मनोज पांडे ने किया। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा के दौरान बिजली काटना छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। नेताम ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तीन दिन के भीतर बिजली कनेक्शन बहाल नहीं किए गए, तो हितग्राही परिवारों के साथ मिलकर वे बिजली कार्यालय के सामने भूख हड़ताल पर बैठेंगे.
ग्रामीणों ने बताया कि सिर्फ कनेक्शन काटने की समस्या ही नहीं, बल्कि लो वोल्टेज और बार-बार होने वाली बिजली कटौती से भी लोग परेशान हैं। इससे छात्रों की पढ़ाई, व्यापार और दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है.
प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और विरोध जताया। प्रदर्शन के बाद यूथ कांग्रेस नेताओं ने तहसीलदार अनिल भोई को ज्ञापन सौंपा, जिसमें बिजली कनेक्शन की बहाली और लो वोल्टेज की समस्या के समाधान की मांग की गई.
अब देखना होगा कि प्रशासन तीन दिन के भीतर कोई ठोस कदम उठाता है या नहीं, या फिर ग्रामीणों को आंदोलन के अगले चरण में जाना पड़ेगा. इस मौके पर प्रमुख रुप से कांग्रेस प्रवक्ता श्रवण सतपथी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनोज पांडेय, एन एस यू आई अध्यक्ष धर्मेंद्र बघेल, उमेश डोंगरे, अल्तमस खान, देवानंद राजपूत, पुनीत नागेश, गज्जू नेगी, मिलेंद्र नागेश, पुनीत नागेश, पंकज मांझी, किशोर पांडेय, गुंजेश कपिल, वीरेंद्र राजपूत, निशु बघेल, निराकार डोंगरे, सिद्धार्थ निधि, आर के नागेश, प्रेम नागेश, महेश नागेश, जयप्रकाश जगत, किशोर चक्रधारी, राहुल निर्मलकर, पिंकू मांझी, निशु बघेल, गिरधारी दुर्गा, भुवन यादव सहित सैकड़ों की तादाद में युवा कांग्रेस/एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI