कत्थक नृत्य करने वाले ने खुद को इंटीरियर डिजाइनर बताकर महिला से की शादी, अदालत ने दिया हर्जाना का आदेश, कोर्ट से वारंट जारी
Kathak dancer married woman by telling himself to be an interior designer, court ordered compensation, court issued warrant
बिलासपुर : बिलासपुर के रितेश शर्मा पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि उसने झूठ बोलकर वर्ष 2017 शादी की. और लगातार 7 साल तक तक मानसिक व शारीरिक रुप से प्रताड़ित किया.
पीड़िता के मुताबिक रितेश ने खुद को इंटीरियर डिजाइनर बताकर शादी की. लेकिन बाद में पता चला कि वह हकीकत में कत्थक नृत्य करता है और जोरापारा स्थित ‘श्री कला मंजूरी कत्थक संस्थान’ का संचालक है. कई साल से प्रताड़ना झेल रही महिला ने आखिरकार अदालत का दरवाजा खटखटाया.
जहां कोर्ट ने महिला के पक्ष में फैसला सुनाते हुए रितेश शर्मा को क्षतिपूर्ति देने के आदेश दिया. लेकिन न तो रितेश ने कोर्ट का आदेश माना और न ही पीड़िता को कोई भरपाई दी. इसके बाद अदालत ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया है. महिला इंसाफ की आस लिए सरकंडा थाना पहुंची. जहां पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



