कई वोटिंग मशीन में आई खराबी, बार-बार हो रही हैंग, फर्जी मतदान को लेकर हंगामा, आपस में भिड़े भाजपा और निर्दलीय कार्यकर्ता, मृतक ने डाला वोट!
Many voting machines malfunctioned, hanging repeatedly, uproar over fake voting, BJP and independent workers clashed with each other, deceased cast his vote!
फर्जी मतदान को लेकर हंगामा, मृतक ने किया वोटिंग!
गौरेला : छत्तीसगढ़ के 10 नगरीय निकायों में सुबह 8 बजे से मतदान जारी है. मतदान शुरु होते ही कई जगहों से विवाद तो कई जगह से EVM मशीन में खराबी की खबर सामने आई लेकिन इस बीच गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से चौकाने वाला मामला समाने आया है. यहां मुर्दे भी वोट डाल रहे हैं और लोकतंत्र के भागीदार बन रहे हैं. इस घटना ने चुनावी प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक गौरेला के मिश्री देवी माध्यमिक स्कूल में वार्ड नं. 02 में वोट डाले जा रहे हैं. यहां मतदान के दौरान एक मृत व्यक्ति के नाम पर वोट डाला गया है. मृतक व्यक्ति का नाम आकाश साठे उम्र 23 साल थी. जिसका कुछ समय पहले ही निधन हो चुका था. घटना के बाद कांग्रेस पार्टी ने इस गंभीर मामले पर आपत्ति जताते हुए पीठासीन अधिकारी से शिकायत दर्ज कराई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
जगदलपुर : जगदलपुर के तीन वार्डों में ईवीएम खराब होने से मतदाताओं में नाराजगी है. वहीं विद्या चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 50 के पोलिंग बूथ में वोटिंग मशीन हैंग हो गई. इसके चलते आधे घंटे से लोग मतदान करने का इंतजार कर रहे.
जगदलपुर के महाराणा प्रताप वार्ड में ईवीएम खराब होने से मतदान रुक गया. वोटिंग करने मतदाता कतार में खड़े रहे और नाराजगी व्यक्त की. ईवीएम को सुधारने की कोशिश की जा रही है. रवींद्र नाथ टैगोर वार्ड क्रमांक 19 और रमैया वार्ड क्रमांक 17 में भी ईवीएम खराब हो गई. मतदाता कतार में खड़ी होकर नाराजगी व्यक्त कर रहे. रायपुर के अमलीडीह स्थित शासकीय स्कूल में भी ईवीएम हैंग हो गई है.
रायगढ़ : संजय मैदान, रामभाठा स्थित कैलाशनाथ काजटु स्कूल पोलिंग बूथ में मतदान के दौरान ईवीएम (कंट्रोल यूनिट) में खराबी आ गई. जिससे मतदान प्रभावित हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक 61 वोट पड़ने के बाद मशीन ने काम करना बंद कर दिया. जिससे वहां वोट डालने आए मतदाताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा. मशीन खराब होने की खबर मिलते ही चुनाव आयोग की टीम मौके पर पहुंची और मशीन को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है
हालांकि इस बीच मतदान कुछ समय के लिए बाधित हो गया. मतदान केंद्र पर मौजूद अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मतदान प्रक्रिया को पुनः सुचारु रुप से शुरु किया जाएगा. निर्वाचन आयोग इस तकनीकी गड़बड़ी को जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश कर रहा है. ताकि मतदाता बिना किसी रुकावट के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें.
कांकेर : नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 18 बरदेभाटा वार्ड में ईवीएम मशीन खराब हो जाने की वजह से मतदान बाधित हो गया. आधे घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद मशीन को ठीक नहीं किया जा सका. जिससे मतदाता परेशान हुए.
वाड्रफनगर : नगर पंचायत वाड्रफनगर के वार्ड क्रमांक 7 में भी मतदान शुरू होते ही ईवीएम मशीन खराब हो गई. तकनीकी खराबी के कारण मतदान रुक गया था. और मतदाता लंबी कतारों में इंतजार करन पड़ा. खबे मिलने पर रिटर्निंग ऑफिसर और टेक्नीशियन मौके पर पहुंचे और मशीन को ठीक किया.
धमतरी : धमतरी नगर निगम के रामपुर वार्ड, ब्राह्मण पारा वार्ड और आमापारा वार्ड में भी ईवीएम मशीन खराब होने की खबरें सामने आई. अधिकारियों द्वारा ईवीएम मशीनों को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा था. लेकिन इससे मतदाताओं को लंबा इंतजार करना पड़ा.
महासमुंद : महासमुंद जिले में कुछ स्थानों पर evm के खराब होने की खबर आ रही है. जिसे दुरुस्त किया गया. खराब हुए evm को सुधारने के लिए इंजीनियर शहर के पोलिंग बूथ में घूम रहे हैं. Evm की बटन में थोड़ी समस्या होने की खबर कई स्थानों से मिल रही हैं. जिसे तत्काल सुधारा गया.
महासमुंद सहित जिले के सरायपाली, पिथौरा, तुमगांव और बागबाहरा में भी मतदान के प्रकिया शुरू हो चुकी है। जिले के 6 नगर निकाय के चुनाव के लिए 16 प्रत्याशी अध्यक्ष पद के उम्मीदवार है वहीं जिले के 100 पार्षद पदों के लिए 298 उम्मीदवार मैदान में हैं
आपस में भिड़े भाजपा और निर्दलीय कार्यकर्ता
धमतरी : छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों में महापौर के 79 और 1889 पार्षद प्रत्याशियों के साथ अध्यक्ष पद के लिए 606 उम्मीदवार मैदान में उतरे हुए हैं. 15 फरवरी को इसके नतीजे आएंगे. इसी बीच धमतरी के रिसाई पारा पश्चिम मतदान केंद्र क्रमांक 31 के बाहर विवाद की खबर सामने आई है.
बताया जा रहा है कि मतदान केंद्र के बाहर भाजपा और निर्दलीय कार्यकर्ता के बीच जमकर विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि, बात धक्का-मुक्की तक जा पहुंची. दरअसल एक युवती बार-बार बूथ में आमा-जाना कर रही ती. जिस पर निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी पवन लिखी ने आपत्ति जताई. इसी बात को लेकर भाजपा और निर्दलीय कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोख जोख देखने मिली. विवाद के बाद पोलिंग बूथ में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. आगे क्या कार्रवाई होगी ये देखना होगा.
बिलासपुर : नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान के बीच धमतरी के रिसाई पारा पोलिंग बूथ में भी विवाद और धक्का मुक्की का मामला सामने आया है. जहां मतदान केंद्र में बार-बार आने जाने को लेकर युवती के साथ कुछ युवकों का विवाद हो गया जिसके बाद एक युवक ने युवती के साथ बदसलूकी भी इसका वीडियो भी सामने आया है. फिलहाल पुलिस कर्मियों ने समझाइश देकर विवाद शांत कराया है.
वहीं दूसरी तरफ बिलासपुर के मतदान केंद्र मिशन स्कूल के बाहर बीजेपी समर्थकों द्वारा जमकर हंगामा मचाने का मामला सामने आ रहा है. वही जानकारी है कि पोलिंग बूथ के बाहर भीड़ लगाने को लेकर यह विवाद हुआ और देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि भाजपा समर्थकों ने पुलिसकर्मियों से साथ बहस करते हुए जमकर हंगामा मचाया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



