छत्तीसगढ़ की स्टील फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 6 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत, 10 से ज्यादा घायल!, मची अफरा-तफरी, जांच के आदेश

Massive explosion at a steel factory in Chhattisgarh; 6 workers burned to death, more than 10 injured; chaos ensues, creating panic in the area.

छत्तीसगढ़ की स्टील फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 6 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत, 10 से ज्यादा घायल!, मची अफरा-तफरी, जांच के आदेश

भाटापारा : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले से एक भीषण औद्योगिक हादसे की खबर सामने आई है. यहां एक स्टील फैक्ट्री की चालू यूनिट में हुए जोरदार धमाके में कम से कम 6 मजदूरों की मौत की आशंका है. जबकि 10 से ज्यादा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. इस हादसे ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है और राज्य में औद्योगिक सुरक्षा मानकों पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. यह मामला यह घटना भाटापारा ग्रामीण थाने क्षेत्र के ग्राम बकुलाही स्थित प्लांट का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 9सुबह :40 बजे क्लीन से निकल रहे डस्ट सेटलिंग चैंबर (DSC) में ब्लास्ट हो जाने की वजह से चैंबर के नीचे मौजूद 6 श्रमिकों की मौके पर 6 मजदूरों की मौत हो गई. यह धमाका बकुलाही स्थित रियल इस्पात स्टील प्लांट में हुआ. जब एक कोयला भट्टी में अचानक धमाका हो गया और हादसे के समय मजदूरों का एक ग्रुप भट्टी के आसपास सफाई का काम कर रहा था. घायलों को पहले भाटापारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैं भेजा गया. फिर प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया. कुछ लोग आग में बुरी तरह से झुलस गए हैं और उनकी हालत काफी नाजुक है.
मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाके के बाद गर्म कोयले और आग की लपटों के सीधे संपर्क में आने से पीड़ितों को जानलेवा जलने की चोटें आईं. धमाके के बाद घायल मजदूरों को पास के अस्पतालों में ले जाया गया. हालांकि घायलों की सही तादाद की अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है. मौके पर कलेक्टर दीपक सोनी और पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के साथ जिला प्रशासन की टीम पहुंची। एसडीएम की अध्यक्षता में घटना की विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार करने के लिए निर्देशित किया गया है. रियल इस्पात प्लांट को तत्काल सील किया जा रहा है. प्लांट प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है. मृतक और घायल श्रमिक दुसरे राज्य के हैं.
प्लांट मैनेजमेंट ने अभी तक धमाके के कारण या घायल मजदूरों की हालत के बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी. इसके अलावा, अधिकारी प्लांट में सेफ्टी प्रोटोकॉल और उन परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं जिनकी वजह से भट्टी में धमाका हुआ.
ये लोग हुए घायल
मोटाज अंसारी उम्र 26 साल बढ़ई सेंटर- एमएस
सराफत अंसारी उम्र 32 साल बढ़ई- एमएस
साबिर अंसारी उम्र 37 साल बढ़ई- एमएस
कल्पू भुइया उम्र 51 साल- हेल्पर
रामू भुइया उम्र 34 साल- हेल्पर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB