नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, बाप जिला बदरी, बेटा निकला बलात्कारी, पुलिस ने आरोपी रामा को नगरी से गिरफ्तार कर भेजा जेल
Minor girl raped, father from district Badri, son turned out to be the rapist, police arrested accused Rama from Nagari and sent him to jail
गरियाबंद : गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की शर्मनाक घटना सामने आई है. इंदा गांव का निवासी धर्मेंद्र उर्फ रामा, पिता भानुप्रताप सिंह ठाकुर, जाति राजपूत, निवासी बिचपरा (उम्र करीब 22 साल पर गंभीर आरोप लगे हैं.
आरोपी इंदा गांव के बताए जा रहे हैं. घटना के बाद से फरार चल रहा आरोपी रामा को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद नगरी से गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है.
जांच में चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं—आरोपी का पिता पहले से ही जिला बदर है और उसका चाचा धारा 376 के तहत पहले ही जेल जा चुका है. पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की जा रही है. पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर ली है और आगे की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



