रायपुर में 1 हजार से ज्यादा पाकिस्तानी नागरिकों की होगी जांच, नागरिकता चेक, पाकिस्तान से आए सिंधी नागरिकों ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से की मुलाकात
More than 1 thousand Pakistani citizens will be investigated in Raipur, citizenship check, Sindhi citizens who came from Pakistan met Deputy Chief Minister Vijay Sharma
रायपुर : छत्तीसगढ़ में करीब 2000 लोग पाकिस्तान से आए हैं. जिनमें से 1800 अकेले रायपुर में रह रहे हैं. इनमें 95% सिंधी समाज के लोग हैं. जबकि बाकी मुस्लिम हैं. पुलिस अब इनके वीजा और अन्य दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है.
कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि इस बारे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बात की और उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पाकिस्तानी नागरिक तय समय सीमा से ज्यादा समय तक भारत में न रहे.
रायपुर के सड्डू, महावीरनगर, बोरियाकला, और माना रोड जैसे इलाकों में इन लोगों ने अपने घर बना लिए हैं. अब पुलिस और प्रशासन नए सिरे से इनकी लिस्ट तैयार कर रहा है. ताकि उनकी नागरिकता और वीजा स्थिति का सत्यापन किया जा सके. जिन्हें अभी नागरिकता नहीं मिली. उनकी पहचान भी की जा रही है.
पाकिस्तान से आए सिंधी नागरिकों ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से की मुलाकात
रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीजा पर भारत में रह रहे पाकिस्तान के नागरिकों को एक मई तक देश छोड़ने का निर्देश दिए जाने के बाद देश भर में खासकर सिंधी समाज में हड़कंप मच गया है. रायपुर में विजय शर्मा से मिलने पाकिस्तान से आए सिंधी समाज के कई लोग पहुंचे और अपनी पीड़ा साझा की. दरअसल, पाकिस्तान के सिंध प्रांत में रहने वाले सिंधी समाज के लोग सालों से धार्मिक और सामाजिक अत्याचारों के चलते भारत की तरफ रुख कर रहे हैं. ये नागरिक भारत में वीजा पर आकर बस जाते हैं और समय बीतने के साथ नागरिकता के लिए आवेदन करते हैं. भारत के नियमों के मुताबिक नागरिकता के लिए कम से कम 8 साल भारत में निवास जरुरी है. इस प्रक्रिया में कई लोग होते हैं जो अभी उस अवधि को पूरा करने के इंतजार में हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



