रात में फर्श पर बच्ची संग सो रही मां-बेटी की सांप के काटने से मौत, सीएचसी और जिला अस्पताल में तोड़ा दम, गांव में पसरा मातम

Mother and daughter sleeping with their child on the floor at night died due to snake bite, died in CHC and district hospital, mourning spread in the village

रात में फर्श पर बच्ची संग सो रही मां-बेटी की सांप के काटने से मौत, सीएचसी और जिला अस्पताल में तोड़ा दम, गांव में पसरा मातम

बलौदाबाजार/कसडोल : बलौदाबाजार जिले से दुखद खबर सामने आ रही है. यहां कसडोल के ग्राम ठाकुरदीया में सांप के काटने से एक मां और उसकी बेटी की मौत हो गई. बीती मंगलवार तड़के सुबह करीब 4 बजे की यह घटना है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका सतवती पारदी उम्र 35 साल और उनकी बेटी देविका उम्र 9 साल घर के फर्श पर सो रही थीं. इसी दौरान एक जहरीले सांप ने दोनों को काट लिया. सांप के काटने के बाद दोनों की हालत बिगड़ने लगी. परिजन फौरन दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए. डॉक्टरों ने दोनों की हालत नाजुक बताई. कुछ ही समय में देविका ने सीएचसी में दम तोड़ दिया.
सतवती की हालत और बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया. वहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई. एक ही रात में मां-बेटी दोनों की मौत से पूरा गांव शोक में डूब गया है.
धरमू पारदी के परिवार पर यह दुख का पहाड़ टूट पड़ा है. गांव में मातम का माहौल है. इस घटना ने ग्रामीण क्षेत्रों में सर्प दंश से बचाव और समय पर चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता के सवाल खड़े कर दिए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB