जनदर्शन में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं, अवैध शराब बिक्री पर ग्रामीणों ने थाना का किया घेराव, इधर महिलाओं का कलेक्ट्रेट के सामने धरना

No action even after complaint in Jandarshan, villagers gheraoed the police station over illegal liquor sale, women staged a sit-in protest in front of the Collectorate

जनदर्शन में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं, अवैध शराब बिक्री पर ग्रामीणों ने थाना का किया घेराव, इधर महिलाओं का कलेक्ट्रेट के सामने धरना

जनदर्शन में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं, अवैध शराब बिक्री पर आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना का किया घेराव

महासमुंद : महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखंड में अवैध शराब बिक्री को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा. चूहिया और आश्रित पंचायत फिरगी के सैकड़ों ग्रामीण, जिनमें महिलाएं और पुरुष बड़ी तादाद में  बुंदेली पुलिस चौकी का घेराव कर हंगामा किया.
ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार शिकायतों के बावजूद शासन-प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया. इसी उपेक्षा से नाराज होकर करीब 500 ग्रामीण चौकी पहुंच गए और जमकर विरोध-प्रदर्शन किया.
ग्रामीणों ने बताया कि गांव की ही एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और उसका पति खुलेआम महुआ शराब बेच रहे हैं. आरोप तो यहां तक हैं कि वह छोटे-छोटे स्कूली बच्चों को भी 10 और 20 रुपए में शराब उपलब्ध कराती है. जिससे गांव का माहौल लगातार बिगड़ रहा है.
ग्रामीणों ने इस मामले में पहले ही जिला कलेक्टर से शिकायत दर्ज कराई थी. लेकिन कार्रवाई न होने पर अब वे खुद को मजबूर पाकर थाने का घेराव करने पहुंचे. आक्रोशित ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और भी उग्र रुप लेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

स्कूल के करीब ढाबों में हो रही अवैध शराब बिक्री, बच्चों पर पड़ रहा बुरा असर, आक्रोशित महिलाओं ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव

बेमेतरा : छत्तीसगढ़ में अवैध शराब बिक्री का मुद्दा एक बार फिर तूल पकड़ता जा रहा है. बेमेतरा के बदनारा में अवैध शराब बिक्री के मुद्दे पर महिलाओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपना विरोध जताया. उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है.
प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि पहले गांव में चोरी छुपे शराब बेची जा रही थी. अब खुलेआम शराब की बिक्री हो रही है. जिससे यहां रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है. यहां स्कूली बच्चे अपने सहपाठियों के साथ पैसा कलेक्टर कर शराब पी रहे हैं.
शराब के कारण गांव में सामाजिक बुराइयां फैल रही है. शराब की वजह से लोग नशे में वाहन चला रहे हैं. इसकी वजह से दुर्घटनाएं हो रही है. युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है. महिलाएं रोज प्रताड़ित हो रही है. स्कूलों के नजदीक ढाबों पर खुलेआम शराब बिकने से न सिर्फ सामाजिक वातावरण बिगड़ रहा है, बल्कि इसका सीधा असर बच्चों और युवाओं पर भी पड़ रहा है -रंजीता साह, ग्रामीण महिला, बदनारा गांव
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री जारी है. जिससे सामाजिक माहौल लगातार बिगड़ रहा है. महिलाओं ने बताया कि पहले चोरी-छुपे शराब बेची जाती थी. लेकिन अब यह धंधा खुलेआम हो रहा है. हालत इतनी गंभीर है कि स्कूल के दोनों ओर संचालित ढाबों पर शराब की अवैध बिक्री हो रही है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्कूली बच्चे भी आपस में पैसे इकट्ठा कर शराब पीने लगे हैं.
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने पुलिस और आबकारी विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि न तो आबकारी विभाग और न ही पुलिस गांव में बिक रही शराब के खिलाफ कार्रवाई करती है. आबकारी विभाग लोगों को पकड़ती और कुछ देर में छोड़ देती है. यही वजह है कि हमने कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया है.
प्रदर्शन कर रही महिलाओं और लोगों को समझाने जिला प्रशासन की टीम पहुंची. नवागढ़ एसडीएम दिव्या पोटाई भी मौके पर मौजूद रही. एसडीएम ने शराब कोचियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t