दीपावली के दूसरे दिन पति-पत्नी की आंगन में मिली लाश, डबल मर्डर से इलाके में फैली सनसनी, तीन बच्चों के सिर से उठा साया, गांव में छाया मातम
On the second day of Diwali, the bodies of a husband and wife were found in their courtyard. The double murder caused a sensation in the area, leaving three children bereaved, and the village in mourning.
रायगढ़ : रायगढ़ जिले में दीपावली के दूसरे दिन डबल मर्डर हो गया. 21 अक्टूबर की रात गांव कपाटडेरा में पति-पत्नी की लाश घर के बाहर आंगन पर मिली. मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह जब परिजनों ने दोनों को आवाज दी तो कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो अंदर पति-पत्नी की लाशें खून से लथपथ हालत में पड़ी थी. दोनों की खून से सने लाश को परिवार वालों ने देखा तो गांव के कोटवार को खबर दी. इसके बाद कोटवार ने घटना की खबर घरघोड़ा पुलिस को दी. ऐसे में थाना प्रभारी गौरव कुमार समेत पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और मामले में जांच शुरू कर दी. जहां प्रारंभिक जांच में मामला हत्या से जुड़ा मिला.
खून से सने शव पर मारपीट के निशान मिले है. किसी ने डंडे से पीट-पीटकर दोनों को मौत के घाट उतारा. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है. मृतकों की पहचान गुरुवार सिंह राठिया उम्र 35 साल और उसकी पत्नी मनीता राठिया उम्र 30 साल के रुप में हुई है. जो ग्राम भेंड्रा के आश्रित गांव कपाटडेरा के रहने वाले है. बताया जा रहा है कि मृतक के तीन बच्चे हैं. वारदात के समय बच्चे घर में ही थे या नहीं, यह पुलिस जांच का विषय है.
बताया जा रहा है कि दोनों ने रात को रोजाना की तरह खाना खाया और सोने चले गए थे. सुबह जब परिवार के अन्य सदस्यों ने आवाज दी. तब तक कोई हरकत नहीं हुई. अंदर का नजारा देखकर घरवालों के होश उड़ गए. दोनों के शरीर पर तेज धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान मिले हैं. घटना की खबर मिलते ही एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया है. फॉरेसिंक टीम और डॉग स्क्वायड की टीम जांच कर रही है.
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉटर्म के लिए भेज दिया है. फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. आशंका जताई जा रही है कि किसी पुरानी रंजिश या आपसी विवाद के चलते यह वारदात की गई होगी. घरघोड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और संदिग्धों की तलाश शुरु कर दी गई है. गांव में इस दोहरे हत्याकांड से दहशत का माहौल है. पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



