शादी से पहले शारीरिक संबंध, गर्भवती हो गई दुल्हन, दूल्हा फरार, रायपुर रेलवे स्टेशन में ट्रेन पकड़ने से पहले आरोपी अंकित गिरफ्तार

Premarital sex leads to pregnancy of bride, groom absconds; accused Ankit arrested before boarding train at Raipur railway station

शादी से पहले शारीरिक संबंध, गर्भवती हो गई दुल्हन, दूल्हा फरार, रायपुर रेलवे स्टेशन में ट्रेन पकड़ने से पहले आरोपी अंकित गिरफ्तार

जशपुर : शादी से पहले ही दुल्हन गर्भवती हो गई. जी हां! मामला छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर के बगीचा थाना क्षेत्र का है.आरोपी की शादी पीड़िता से तय हो चुकी थी. इसी दौरान आरोपी का पीड़िता के घर में आना-जाना था. इस दौरान जबरन शादी से पहले ही होने वाली दुल्हन से आरोपी दूल्हा शारीरिक संबंध बना लिया. जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई. गर्भवती होने के बाद आरोपी अब शादी से इंकार कर फरार हो गया. होने वाले फरार दूल्हा को जशपुर पुलिस ने रायपुर रेलवे स्टेशन में पकड़कर जयपुर लाई और आरोही के को अदालत में पेश किया. जहां अदालत के हुक्म से  आरोपी दूल्हा को जिला जेल जशपुर दाखिल कर दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक जशपुर जिले के थाना बगीचा व चौकी सोनक्यारी क्षेत्रांतर्गत एक पीड़िता ने 8 अगस्त 2025 को चौकी सोनक्यारी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत आरोपी अंकित किस्पोट्टा से फरवरी 2025 में पीड़िता के साथ शादी के लिए रिश्ता तय हुआ था. इस दौरान आरोपी अंकित किस्पोट्टा का पीड़िता के घर आना-जाना होता था. 30 मार्च 2025 को आरोपी अंकित पीड़िता के घर आया और पीड़िता के माता-पिता से पूछकर पीड़िता को मोटरसाइकल में बैठा कर बगीचा क्षेत्रांतर्गत अपने गांव ले गया और उसी रात को उनके परिवार के साथ खाना खाने के बाद आरोपी अंकित, पीड़िता को सोने के लिए अपने कमरे में ले गया और शादी तो होने ही वाला है कहकर, पीड़िता के मना करने के बावजूद शादी के पहले ही पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाया. फिर दूसरे दिन पीड़िता को चौकी सोन क्यारी क्षेत्रांतर्गत पीड़िता के घर में छोड़ दिया. तब से लेकर 11 जून 2025 तक आरोपी अंकित हर हफ्ते में दो बार पीड़िता के घर आता था और शारीरिक संबंध बनाता था.
पीड़िता जब 4 महीने की गर्भवती हो गई. तब आरोपी अंकित किस्पोट्टा शादी करने से इंकार कर दिया.
पीड़िता की इस रिपोर्ट पर आरोपी अंकित किस्पोट्टा के खिलाफ चौकी सोनक्यारी में बिना नंबरी अपराध क्रमांक 0/25 व बी एन एस की धारा 64 ( 2)(m) के तहत एफ.आई.आर दर्ज.कर घटना स्थल थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत होने से थाना बगीचा में अपराध क्रमांक 162/25 दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपी अंकित किस्पोट्टा, घटना दिनांक से ही फरार है. पुलिस के द्वारा उसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी. जिसके लिए पुलिस की मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया. साथ ही पुलिस की टेक्निकल टीम की भी मदद ली जा रही थी.
इसी दौरान पुलिस को टेक्निकल टीम की मदद से पता चला कि आरोपी अंकित किस्पोट्टा रायपुर में है. जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के द्वारा थाना बगीचा से पुलिस टीम गठित कर दो बार आरोपी को पकड़ने के लिए रायपुर भेजा गया था. लेकिन आरोपी अंकित किस्पोट्टा इतना शातिर था कि दोनो बार वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया.
लेकिन पुलिस लगातार आरोपी अंकित किस्पोट्टा को ट्रेस कर रही थी. इसी दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी अंकित किस्पोट्टा, रायपुर के रेलवे स्टेशन में है. और कहीं भागने के फिराक में है. लेकिन इस बार जशपुर पुलिस की टीम को जीआरपी पुलिस रायपुर की मदद से आरोपी अंकित किस्पोट्टा को रेलवे स्टेशन में घेराबंदी कर पकड़ने में कामयाबी मिली. पुलिस के द्वारा फरार आरोपी अंकित किस्पोट्टा को हिरासत में लेकर वापस लाया गया. पुलिस की पूछताछ पर आरोपी अंकित किस्पोट्टा के द्वारा जुर्म करना कबूल करने और पुख्ता सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t