घर में घुसकर नाबालिग छात्रा से छेडछाड़ और अश्लील हरकत, टीचर पर गिरी गाज, शिक्षा अधिकारी ने आरोपी शिक्षक राजेश्वर को किया सस्पेंड

Teacher suspended for molesting and sexually assaulting a minor student inside her home; education officer suspends accused teacher Rajeshwar

घर में घुसकर नाबालिग छात्रा से छेडछाड़ और अश्लील हरकत, टीचर पर गिरी गाज, शिक्षा अधिकारी ने आरोपी शिक्षक राजेश्वर को किया सस्पेंड

जांजगीर : जांजगीर जिले में एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किए गए शिक्षक राजेश्वर प्रसाद जायसवाल को जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। पुलिस गिरफ्तारी के बाद बीईओ (खंड शिक्षा अधिकारी) से मिली रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है
मिली जानकारी के मुताबिक शिक्षक राजेश्वर प्रसाद जायसवाल पर आरोप है कि 9 सितंबर को उन्होंने एक छात्रा के घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की और अश्लील हरकतें कीं. छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी शिक्षक मौके से भाग गया था. इसके बाद छात्रा ने अपने परिवार के साथ मिलकर सारागांव थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी शिक्षक राजेश्वर प्रसाद जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. यह निलंबन की कार्रवाई पुलिस की रिपोर्ट और शिक्षा विभाग की आंतरिक जांच के बाद की गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t