सैलून संचालक ने दुकान में फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी, इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट- भगवान दोबारा ऐसी जिंदगी ना मिले, मिला सुसाइड नोट

Salon owner committed suicide by hanging himself in the shop, posted on Instagram- God, may I not get such a life again, suicide note found

सैलून संचालक ने दुकान में फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी, इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट- भगवान दोबारा ऐसी जिंदगी ना मिले, मिला सुसाइड नोट

गरियाबंद/छुरा : गरियाबंद जिले के छुरा में सेलून संचालक ने दुकान पर ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. इससे पहले मृतक ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट भी किया. सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकान का शटर खोला और पंखे से लटके शव को बरामद किया. पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है. घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक छुरा थाना क्षेत्र में पैराडाइज सेलून के संचालक गोलू सेन ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखा. गोलू ने दुकान में पंखे पर फांसी फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. बुधवार सुबह जब लोग दुकान के पास पहुंचे. तो अंदर का नजारा देखकर सनसनी फैल गई. मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई.
इस मामले की खबर मिलते ही छुरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस को सुसाइड नोट मिला है. पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है.
गोलू सेन उम्र 35 साल ने सुसाइड करने से पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट किया था. इस पोस्ट में लिखा था कि मेरी भगवान से एक ही प्रार्थना है, मरने के बाद दोबारा ऐसी जिंदगी मत देना. छुरा पुलिस जल्द ही खुदकुशी की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है.
शुरुआती जांच में खुदकुशी की वजह घरेलू विवाद बताया जा रहा है. वहीं, मृतक द्वारा छोड़ा गया सुसाइड नोट इस घटना के पीछे के असली वजह का खुलासा कर सकता है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
थाना क्षेत्र में खुदकुशी  की घटनाएं बढ़ रही हैं. हाल ही में दो अन्य युवकों ने भी खुदकुशी कर ली थी. मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक दबाव जैसे मुद्दों पर संवेदनशीलता और संवाद की जरुरत है. गोलू सेन की असमय मौत ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि बाहरी मुस्कान के पीछे गहरी पीड़ा छिपी हो सकती है. समाज को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरुक होकर, एक-दूसरे का संबल बनना होगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

एग्जाम देकर आए 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

बिलासपुर : बिलासपुर जिले के हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम सकर्रा में कक्षा 12वीं के छात्र हरीश चक्रधारी ने अज्ञात कारणों से अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.
मिली जानकारी के मुताबिक हरीश ने 18 मार्च को अपना अंतिम परीक्षा दिया था और दोपहर 12 बजे घर लौटा था. इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया. लेकिन जब काफी देर तक बाहर नहीं आया तो परिजनों ने दोपहर 3:30 बजे दरवाजा खोलकर देखा। तो वह मयार में गमछे से लटका हुआ मिला. खबर पर हिर्री पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की. मृतक के पिता बिंदा चक्रधारी उस समय ईंट भट्ठे में काम कर रहे थे. खबर मिलते ही घर पहुंचे।
फिलहाल खुदकुशी की वजह का पता नहीं चल सका है. क्योंकि मृतक के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला और उसका मोबाइल भी फिंगरप्रिंट लॉक होने के कारण नहीं खुल सका.
पुलिस का मानना है कि मोबाइल का लॉक खुलवाने और कॉल डिटेल की जांच से मामले की सच्चाई सामने आ सकती है. गांव में चर्चा है कि हरीश का पेपर सही नहीं गया था. जिससे वह तनाव में था. तो वहीं प्रेम प्रसंग की भी अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि असल वजह का खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा। पुलिस ने शव को बिल्हा मर्चुरी में रखवाया था. जहां मर्ग पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI