स्कूल में मिली चार दिन से लापता युवक की लाश, दशहरा की छुट्टी के बाद स्कूल खुलते ही इलाके में फैली सनसनी, फॉरेंसिक टीम ने की जांच
The body of a young man missing for four days was found in the school, causing a sensation in the area as soon as the school reopened after the Dussehra holidays, and a forensic team investigated.
बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में सोमवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव के बाहरी इलाके में एक अज्ञात शव मिलने की खबर मिली. खबर पर थाना सिटी कोतवाली की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम डमरु में दशहरा अवकाश के बाद सोमवार सुबह जैसे ही छात्र स्कूल पहुंचे तो परिसर के पिछले हिस्से से आ रही तेज सड़ांध ने सभी को चौंका दिया। जब कुछ छात्र झाड़ियों की ओर गए. तो वहां एक युवक का शव पड़ा मिला। यह नजारा देखकर स्कूल में अफरा-तफरी मच गई और फौरन शिक्षकों को खबर दी गई.
शिक्षकों ने फौरन पुलिस को खबर दी. खबर मिलते ही थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया. शव कुछ दिन पुराना और सड़न की हालत में था. पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर शव की पहचान कराई. मृतक की पहचान प्रकाश कुमार बंछोर पिता चंदन कुमार उम्र 19 साल निवासी ग्राम डमरु के रुप में हुई.
परिजनों ने बताया कि प्रकाश 1 अक्टूबर से घर से बिना बताए कहीं चला गया था. जब वह घर नहीं लौटा. तो परिजनों ने खोजबीन के बाद 4 अक्टूबर को थाना सिटी कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. जिसने घटनास्थल का निरीक्षण और वैज्ञानिक जांच की. पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला फांसी लगाकर खुदकुशी का मालूम होता है. हालांकि असल वजह पंचनामा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है. मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



