युवती ने कॉल पर बातचीत के बाद काटी हाथ की नस, 21 बार किया ब्लेड से वार, इलाके में मचा हड़कंप, अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

The girl cut the vein of her hand after talking on the call, attacked 21 times with a blade, created a stir in the area, admitted to hospital, police engaged in investigation

युवती ने कॉल पर बातचीत के बाद काटी हाथ की नस, 21 बार किया ब्लेड से वार, इलाके में मचा हड़कंप, अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा : कोरबा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. शहर के मिशन रोड स्थित श्याम मंदिर के पास युवती ने कॉल पर बातचीत करने के बाद अपनी हाथ की नसे काट ली. एटीएम के बाहर खड़े होकर युवती खाफी देर तक मोबाइल पर बातचीत करते हुए इधर-उधर घूम रही थी. अचनाक उसने पास रखे ब्लेड को जेब से निकालकर हाथ पर 21 बार वार किया. जिसके बाद वह बेहोश होकर गिर गई. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र की एक युवती श्याम मंदिर के पास एटीएम पर थी. युवती काफी समय से मोबाइल में बात करते हुए इधर-उधर घूम रही थी. अचानक से उसे गुस्सा आया और उसने ब्लैड लेकर अपने दाएं हाथ में एक नहीं बल्कि 21 बार वार करते हुए हाथ की नस काटने की कोशिश की. इसके बाद लड़की बेहोश होकर गिर पड़ी.
यह नजारा देख वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. राहगीरों ने फौरन डायल 112 को खबर दी. पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज जारी है. फिलहाल युवती की हालत स्थिर बताई जा रही है.
पुलिस ने घटना की जानकारी जुटानी शुरु कर दी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि फोन पर बातचीत के दौरान आखिर ऐसा क्या हुआ. जिससे उसने इतना खतरनाक कदम उठा लिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t