घर की नौकरानी लॉकर लेकर फरार, CCTV कैमरे की मदद से मिली कामयाबी, पुलिस ने  केयरटेकर महिला को गिरफ्तार कर भेजा जेल, पूरी रकम बरामद

The house maid absconded with the locker, success was achieved with the help of CCTV camera, police arrested the caretaker woman and sent her to jail, the entire amount was recovered.

घर की नौकरानी लॉकर लेकर फरार, CCTV कैमरे की मदद से मिली कामयाबी, पुलिस ने  केयरटेकर महिला को गिरफ्तार कर भेजा जेल, पूरी रकम बरामद

रायपुर : राजधानी के न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत देवपुरी स्थित डॉल्फिन ज्वेल में पत्नी और बच्ची की देखभाल और सेवा के लिए द्युति पर रखे गई केयरटेकर महिला लाखों रुपयों से भरा लॉकर को लेकर फरार थी. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. और महिला के कब्जे से लॉकर और उसमे राखी रकम को बरामद कर आरोपी महिला को जेल भेज दिया है.     
मिली जानकारी  के मुताबिक देवाशीष गुरू ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत देवपुरी स्थित डॉल्फिन ज्वेल में सपरिवार रहता है. प्रार्थी अपने घर और बच्ची की देख-रेख के लिए माह फरवरी 2026 से प्रिया ढीढी निवासी ग्राम भोरिंग जिला महासमुंद को मासिक वेतन में रखा है. 21 अप्रेल 2026 को शाम को प्रार्थी दोस्त की शादी में बेमेतरा और उसकी पत्नी और बच्ची शंकर नगर गये थे. उस समय घर में प्रिया ढीढी अकेले थी.
रात करीब 8 बजे प्रार्थी की पत्नी से उसे फोन कर बताया कि घर में काम करने वाली नौकरानी प्रिया ढीढी घर में नहीं है और बेडरूम का आलमारी खुला है. जिसमें रखा लॉकर भी गायब है. लॉकर के अंदर नगदी रकम 2,50,000 रूपये रखा था. प्रार्थी की रिपोर्ट पर महिला आरोपी के खिलाफ थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 160/26 धारा 306 बीएनएस का जुर्म दर्ज किया गया.
घटना को पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं सायबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) संदीप पटेल द्वारा गंभीरता से लेते हुये अधिनस्थ अधिकारियों तथा प्रभारियों को आरोपी की जल्द पतासाजी कर गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं साइबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्रार्थी और उसकी पत्नी से घटना और महिला के बारे में डिटेल पूछताछ किया गया.
टीम के सदस्यों द्वारा घटनास्थल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से मुआयना किया गया. फुटेज के विश्लेषण के दौरान महिला आरोपी प्रिया ढीढी को लॉकर उठाकर ले जाते देखा गया. टीम के सदस्यों द्वारा महिला आरोपी की पतासाजी करना शुरु किया गया. इस मामले में मुखबीर लगाने के साथ ही तकनीकी विश्लेषण किये गए. महिला आरोपी के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार दबिश देकर उसकी पतासाजी की जा रहीं थी.
इसी दौरान गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को प्रिया ढीढी की मौजूदगी के बारे में अहम जानकारी मिली. जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा महिला आरोपी प्रिया ढ़ीढ़ी को पकड़ा गया. पूछताछ के दौरान उसने चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना कबूल किया और बताया कि उसने लॉकर खोलने का प्रयास किया. लेकिन वह लॉकर खोल नहीं पाई. महिला आरोपी प्रिया ढ़ीढ़ी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर कब्जे से नगदी रकम 2,50,000 रुपये और लॉकर जप्त कर उसके खिलाफ कार्यवाही किया गया.
गिरफ्तार महिला आरोपी
प्रिया ढ़ीढ़ी पिता बिसेलाल ढ़ीढ़ी उम्र 19 साल निवासी ग्राम भोरिंग थाना तुमगांव
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t