भतीजे ने ही लूटा मौसी का भरोसा, सुने घर का ताला तोड़कर उड़ाए गहने, पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी मनहरण को किया गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात बरामद

The nephew looted the trust of the aunt, broke the lock of the house and stole the jewelry, the police arrested the accused Manharan within 24 hours, recovered gold and silver jewelry

भतीजे ने ही लूटा मौसी का भरोसा, सुने घर का ताला तोड़कर उड़ाए गहने, पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी मनहरण को किया गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात बरामद

गरियाबंद/राजिम : गरियाबंद जिला में राजिम थाना क्षेत्र के कौंदकेरा गांव से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां एक महिला इलाज के लिए अपनी बेटी के साथ रायपुर गई थी. वहीं उसके भरोसे को उसी के भतीजे ने तार-तार कर दिया. सुने घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार करने वाले इस आरोपी को गरियाबंद पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पकड़कर बड़ा खुलासा कर दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी दशोदा कुर्रे निवासी कौन्दकेरा ने राजिम  थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 16 मई 2025 को अपने बेटी के साथ दीदी उर्मिला का इलाज कराने रायपुर गई हुई थी. घर में लाता लगाकर घर की चाबी पड़ोसी के पास छोड़ कर चली गई थी. 15 मई 2025 को रायपुर से प्रार्थिया अपने घर कौन्दकेरा आकर देखी तो घर का ताला टुटा हुआ था. साथ ही कमरे अंदर जा कर देखी तो घर के रखे पेटी का भी ताला टुटा हुआ था. जिसमें से 24 तोला चांदी की पायल, सोने का दोरला माला को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया. इस रिपोर्ट पर थाना राजिम मेंं अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी का जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
इस मामले में जांच के दौरान मुखबीर से मिली जानकारी और गवाहों के बयान के आधार पर प्रार्थिया के भतीजा मनहरण सूर्यवंशी जो घटना दिनांक से घर से बाहर होना पाया गया. संदेही आरोपी मनहरण के पीछे मुखबीर लगाकर पतासाजी किया गया.
पतासाजी के दौरान संदेही आरोपी मनहरण सूर्यवंशी को पुलिस हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपना जुर्म कुबूल करते हुए बताया कि 15 मई 2025 के सुबह 10 बजे अपने मौसी दशोदा कुर्रे के सुने घर में लगे ताला को तोड़कर घर अंदर में रखे पेटी के ताला को तोड़कर सोने-चांदी को चोरी कर बेचने के नियत से अपने घर की अलमारी मे रखा होना बताया. जिसे गवाहों के सामने चोरी हुए सोने-चांदी के गहने को बरामद कर जप्त किया गया.
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 331(4),305 बी.एन.एस. का पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. उक्त कार्यवाही में थाना राजिम पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही. गांव में इस घटना को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है. जहां एक तरफ लोग पुलिस की तत्परता की तारीफ कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ रिश्तों के इस पतन पर गहरा अफसोस भी जाहिर कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB