मुंबई से लौटी पत्नी ने मर्डर कर सूटकेस में भर दी पति की लाश, फिर फोन कर बेटी को बोली- तेरे पापा को मार डाला, महिला फरार, जांच में जुटी पुलिस

The wife, who returned from Mumbai, murdered her husband and stuffed his body in a suitcase. She then called her daughter and said, "I killed your father." The woman is absconding and the police are investigating.

मुंबई से लौटी पत्नी ने मर्डर कर सूटकेस में भर दी पति की लाश, फिर फोन कर बेटी को बोली- तेरे पापा को मार डाला, महिला फरार, जांच में जुटी पुलिस

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है. विवाद के बाद पत्नी ने पति की बेरहमी से हत्या कर दी. फिर उसके शव को सूटकेस में भर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद महिला ने इसकी जानकारी फोन कर अपनी छोटी बेटी को दी. फ़िलहाल महिला फरार है.
मिली जानकारी के मुताबिक 9 नवम्बर को प्रार्थी विनोद मिंज उम्र 45 साल निवासी ग्राम भिंजपुर ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह खेती किसानी का काम करता है और दो भाई है. छोटा भाई संतोष भगत उम्र 43 साल अपनी पत्नी के साथ ग्राम भिंजपुर में ही अलग रहता था. दोनों के तीन बच्चे हैं. जिनकी शादी हो गई है. और वे बाहर रहते हैं.
मृतक संतोष भगत की पत्नी बाहर मुंबई में काम करती थी. बीच-बीच में गांव आते रहती थी. अभी कुछ नहीं पहले ही वह गांव लौटी थी. 7 नवम्बर को दोनों पति-पत्नी में किसी बात को लेकर वाद विवाद हो रहा था. इसी दौरान आरोपिया के द्वारा अपनी मंझली बेटी को फोन भी किया गया था. कोरबा में रह रही बेटी को फोन पर उसके माता पिता की लड़ाई झगड़े की आवाज आ रही थी. उसके द्वारा झगड़े का कारण पूछने पर किसी के द्वारा जवाब नहीं दिया जा रहा था. बस दोनों झगड़ा ही कर रहे थे. कुछ देर में फोन कट गया.
अगले दिन 8 नवम्बर को उसकी मां आरोपिया ने अपनी मंझली बेटी को फिर से फोन कर बताया कि उसके द्वारा उसके पिता की हत्या कर दी है. शव को कम्बल से ढंककर उसे सूटकेस में भर दिया है. मृतक संतोष भगत और आरोपिया की मंझली बेटी घबरा गई और अपने पति के साथ 9 नवम्बर को ग्राम भिंजपुर अपने बड़े पिताजी को घटना के बारे में बताई.
थाना दुलदुला में खबर देने पर पुलिस के द्वारा हत्या के लिए बी एन एस की धारा 103(1) के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. पुलिस टीम ग्राम भिंजपुर पहुंची. जहां मृतक संतोष भगत के घर की तलाशी लेने पर एक बड़ा गहरे लाल रंग का ट्रॉली सूटकेस बैग मिला. जिसे खोलने पर मृतक संतोष भगत का शव कम्बल से ढंककर बंद कर दिया था. पुलिस के द्वारा घटना स्थल का मुआयना कर शव का पंचनामा करते हुए शव का डॉक्टर से पोस्टमार्टम कराया. 
इस मामले में आरोपिया वारदात के बाद फरार है. पुलिस के द्वारा सरगर्मी से उसकी तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. जिसके बाद ही कत्ल की असल वजह का खुलासा होगा.
इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है. आरोपिया की सरगर्मी से, तलाश की जा रही है. तलाश के लिए पुलिस टीम महाराष्ट्र रवाना की गई है. गिरफ्तारी के बाद ही कत्ल की असल वजह का खुलासा हो पाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t