युवक ने घर में घुसकर बनाया शारीरिक संबंध, गांव वालों ने पकड़ा तो शादी का किया वादा, अब फरार, लोक लाज के डर से युवती ने फांसी लगाकर दी जान

The young man entered the house and had physical relations, when the villagers caught him, he promised to marry him, now he is absconding, the girl committed suicide by hanging herself due to fear of public shame

युवक ने घर में घुसकर बनाया शारीरिक संबंध, गांव वालों ने पकड़ा तो शादी का किया वादा, अब फरार, लोक लाज के डर से युवती ने फांसी लगाकर दी जान

महासमुंद : छतीसगढ़ के महासमुंद जिला के थाना तेंदुकोना के धामनतोरी गांव के युवती घर में घुसकर शादी का झांसा देकर युवक लड़की का शारीरिक शोषण कर रहा था. परिजनों ने रंगे हाथों पकड़ा, युवक ने ग्रामीणों के सामने शादी का वादाकिया और मौका देख देख युवक गांव से फरार हो गया. ग्रामीणों की बैठक में बेआबरु हुई लड़की ने शर्मिंदगी के चलते फांसी लगा कर ली खुदकुशी कर ली.
मिली जानकारी के मुताबिक महासमुंद जिले के तेंदुकोना थाना क्षेत्र के ग्राम धामनतोरी में 26 अक्टूबर को गांव का युवक अर्जुन दीवान पिता स्व ठाकुर राम गांव की एक युवती के घर घुस कर पूरी रात लड़की के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा.
दूसरे दिन सुबह 5 बजे लड़के युवती के घर से छुपते छुपाते निकल रहा था इसी बीच परिजनों ने युवक को पकड़ लिया. लड़के पकड़े जाने की खबर गांव में आग की तरह फेल गई. अर्जुन दीवान के परिजनों ने अपने बेटे को बचाने के लिए गांव के कुछ लोगों को लेकर लड़की के घर पहुंच गया. लकड़ी के परिजनों ने मामले को पुलिस में देना चाह रहे थे.
तभी गांव का एक शिक्षक जो अर्जुन दीवान के चाचा का दोस्त है उसने चालाकी से लड़की के परिजनों को कहा कि मामला गांव का है. इसे पुलिस तक ले जाने की जरुरत नहीं. कहते हुए लड़के लड़की की शादी करवा देते हैं.. कहा. लड़का अर्जुन दीवान उस वक्त राजी हो गया और ग्रामीणों के बैठक कहा कि मैं शादी करने को तैयार हूं. 27 अक्टूबर को ही दोनों की शादी की बैठक में तय कर दी गई. लड़की के परिजन लड़कों के साजिश से अनजान थे. ग्रामीणों ने बैठ खत्म कर कहा कि शादी की तैयारी करो. लड़का अर्जुन दीवान और उसके दोस्त और चाचा कुछ अलग ही प्लान बना रखे थे.
27 अक्टूबर को सुबह करीब 8.30 बजे लड़का मैं तालाब से नहा कर आता हूं बोलकर लड़की के घर से निकला जहां और अपने कुछ दोस्तों के साथ गांव से फरार हो गया. करीब 9 बजे मृतिका के फोन में लड़के अर्जुन दीवान का फोन आया और लड़की से कहा कि मैं शादी नहीं करूंगा. मृतिका लड़के की बात सुनकर हैरान हो गई और अपनी आबरु लूट जाने और ग्रामीणों के सामने अपनी लज्जा भंग होने की सार्वजिक रूप से अपमान सहन नहीं कर पाई और चुपचाप लड़की दूसरे कमरे में जा कर फंसी पर झूल गई.
मामला तेंदुकोना थाने तक पहुंचा, पुलिस ने मामले में पंचनामा करवा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. लड़की पक्ष ने पुलिस को ग्रामीणों की बैठक में लिखित में हुए राजी नामा की कॉपी भी पुलिस को सौंप दी और पूरी कहानी भी बता दी.
आरोप है कि तेंदुकोना पुलिस ने मामले में अब तक लड़की को सार्वजनिक रुप से बेइज्जत करने और लड़की का शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं कर मामले को रफा दफा कर दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI