प्रताड़ना से तंग आकर नाबालिग लड़की ने लगाई फांसी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस ने मां-बेटी को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Tired of harassment, a minor girl committed suicide by hanging herself, family members suspected murder, police arrested mother and daughter and sent them behind bars

प्रताड़ना से तंग आकर नाबालिग लड़की ने लगाई फांसी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस ने मां-बेटी को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

मुंगेली : छत्तीसगढ़ में मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी डिंडोरी में खुदकुशी का मामला सामने आया है. जहां ग्राम नवरंगपुर में मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर नाबालिग युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी. इस मामले को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी. यह घटना चिल्फी थाना अंतर्गत डिंडौरी चौकी के ग्राम नवरंगपुर की है.
मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग लड़की का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फंदे पर लटका हुआ मिला. परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. मृतका के दादा ने बताया कि सोनिया लुनिया और उसकी बेटी ने मृतका को धमकी दी थी। उन्होंने नाबालिग को अपने दामाद से दूर रहने की चेतावनी दी थी. घटना वाले दिन दोनों आरोपियों ने घर आकर मृतका से मारपीट की और उसका फोन छीन लिया। इसके बाद वे वहां से निकल गए.
 इस बारे में परिजनों ने मीडिया से चर्चा करते हुए कुछ लोगों पर अंदेशा जताया था वहीं परिजनों ने नाबालिग की हत्या करने और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है. मृतिका की छोटी बहन ऊषा साकत ने कहा कि मेरी बहन को सोनिया लोनिया और उसकी बेटी के द्वारा मारा पीटा गया. जिसके कुछ ही देर बाद बड़ी बहन की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली.
उसी दौरान मैंने सोनिया लुनिया और उनकी बेटी को घर से बाहर निकलते देखा भी था. परिजनों के शिकायत पर डिंडोरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरु कर दी थी.
वहीं एसडीओपी मुंगेली मयंक तिवारी ने बताया कि इस मामले में आरोपी महिला सोनिया लुनिया और उसकी बेटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. साथ ही अभी इस मामले में जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB