आज मतदाता चुनेंगे महापौर और पार्षद, सुबह 8 से शाम 5 बजे तक होगा मतदान, 18 तरह के दस्तावेजों को दिखाकर डाल सकते हैं वोट
Today voters will elect mayor and councillors, voting will be held from 8am to 5pm, you can cast your vote by showing 18 types of documents
रायपुर : रायपुर जिले में आज रायपुर नगर निगम सहित अन्य 10 नगरीय निकायों में मतदान होगा. मतदान का समय सुबह 8 से शाम 5 बजे तक है. मतदान केन्द्रों में सारी व्यवस्था कर ली गई है. सुबह से मतदान समाग्री का वितरण हुआ और मतदान दल केन्द्र में पहुंच गए.
मतदान केन्द्र पर मतदाता की पहचान के लिए 18 तरह के दस्तावेजों को मान्य किया गया है. छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने क्रमशः भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदाय किया गया मतदाता पहचान पत्र, बैंक, डाकघर फोटोयुक्त पासबुक, पासपोर्ट, आयकर पहचान-पत्र पैन कार्ड, आधार कार्ड, राज्य,केन्द्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम या स्थानीय निकाय या अन्य निजी औद्योगिक संस्थानों द्वारा उनके कर्मचारियों को जारी किए जाने वाले फोटोयुक्त सेवा पहचान-पत्र, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, मनरेगा जॉब कार्ड, फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा योजना (स्मार्ट) कार्ड, ड्रायविंग लायसेंस, स्वतंत्रता सेनानी फोटोयुक्त पहचान-पत्र, केन्द्रीय अथवा छ.ग. राज्य माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जारी दसवीं और बारहवीं की फोटोयुक्त अंकसूची, बार कौशिल द्वारा अधिवक्ताओं को जारी फोटोयुक्त परिचय-पत्र, फोटोयुक्त निःशक्तता प्रमाण-पत्र, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी वैध फोटोयुक्त राशन कार्ड, महाविद्यालय अथवा विद्यालय द्वारा जारी फोटोयुक्त छात्र पहचान-पत्र, फोटोयुक्त शस्त्र लायसेंस और छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर एसईसी ईआर जनरेटेड मतदाता पहचान पर्ची को मतदान केंद्रों में पहचान पत्र के रुप में मान्य किया गया है.
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने सॉफ्टवेयर द्वारा ऑनलाइन जनरेटेड मतदाता पहचान पर्ची को भी मतदान में पहचान पत्र के रुप में मान्य किया हैं. यह पर्ची आयोग की वेबसाईट पर दिये गये लिंक से मतदाता के द्वारा डाउनलोड की जा सकती है. इसके लिए cgsec.gov.in वेबसाईट में जाकर वोटर सर्च एंड प्रिंट अर्बन एवं वोटर सर्च एंड प्रिंट – रुरल नामवार सर्च कर अपना मतदान केन्द्र का विवरण देख व प्रिंट कर सकते हैं.
रायपुर नगर निगम में निर्वाचन के लिए 70 वार्डों में कुल 1095 मतदान केन्द्र बनाए गए. इसमें कुल मतदाताओं की तादाद 10 लाख 36 हजार 118 है. इसमें पुरुष मतदाताओं की तादाद 5 लाख 18 हजार 954 और महिला मतदाताओं की तादाद 5 लाख 16 हजार 908 है. तृतीय लिंग मतदाताओं की तादाद 256 है. जिले में सभी नगरीय निकायों के 240 वार्ड में कुल 11 लाख 68 हजार 373 मतदाता हैं. जिनमें पुरुष मतदाता 5 लाख 83 हजार 807, महिला मतदाता 5 लाख 84 हजार 307 और तृतीय लिंग मतदाता की तादाद259 हैं. रायपुर नगर निगम मे मतदान को सुचारु रुप से कराने के लिए 104 सेक्टर ऑफिसर की नियुक्ति की गई है. वहीं जिले में कुल 136 सेक्टर ऑफिसर हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
मतदान के लिए श्रमिकों को मिलेगा सवेतन अवकाश
नगरीय निकाय के अध्यक्ष व पार्षद पदों के निर्वाचन के लिए मंगलवार 11 फरवरी 2025 को मतदान किया जाएगा. निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के तहत मतदान के दिन कर्मचारियों को सवेतन अवकाश मंजूरी, कारखाना अधिनियम 1948 तथा छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना अधिनियम 1953 अंतर्गत आने वाले कारखानों व संस्थाओं के स्थापनाओं में कार्यरत श्रमिक व कर्मचारियों को मतदान के दिन संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सवैतनिक अवकाश घोषित किया गया है
साथ ही ऐसे कारखाने जो हफ्ते में सातों दिन काम करते हैं. वहां प्रथम एवं द्वितीय पॉली के श्रमिकों को मतदान के दिन दो-दो घंटे का अवकाश घोषित किये जाने और जो कारखाने निरंतर प्रक्रिया अंतर्गत आते हैं. उनमें काम करने वाले श्रमिकों को बारी-बारी से मतदान करने की सुविधा देने के निर्देश दिए गए हैं. मतदान की सुविधा सभी कार्यरत श्रमिक अथवा में कर्मचारियों चाहे वे दैनिक वेतनभोगी हो या आकस्मिक श्रमिक हो. उनको प्रदान किया जाएगा. त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 में भी लागू होगा, जिससे श्रमिक जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच एवं पंच के निर्वाचन के लिए सोमवार 17 फरवरी, गुरूवार 20 फरवरी एवं रविवार 23 फरवरी को मतदान कर सकेंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
गरियाबंद में 90 मतदान केंद्र बनाए गए
गरियाबंद : 11 फरवरी को होने वाले नगरीय निकाय चुनाव में जिले के 6 नगरीय निकायों में कुल 41207 मतदाता अपने माताधिकार का प्रयोग करेंगे. जिला के नगरीय निकायों में कुल महिला मतदाताओं की तादाद 21455 और पुरुष मतदाताओं की तादाद 19749 एवं अन्य 3 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.
नगर पालिका आम निर्वाचन के लिए 90 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं. इनमें से नगर पालिका परिषद् गरियाबंद में कुल 15 वार्ड में मतदान केन्द्रों की तादाद 15 और पुरुष मतदाता 3490, महिला महिला मतदाता 4369 सहित कुल मतदाता 8309 हैं. नगर पंचायत छुरा में कुल 15 वार्ड के 15 मतदान केन्द्रों में पुरुष मतदाता 2529, महिला मतदाता 2748 एवं अन्य मतदाता 3 सहित कुल 5316 मतदाता हैं.
नगर पंचायत फिंगेश्वर में कुल वार्ड 15 के 15 मतदान केन्द्रों में पुरुष मतदाता 3376, महिला मतदाता 3714, कुल मतदाता 7090 हैं. नगर पंचायत राजिम में कुल 15 वार्ड के 15 मतदान केन्द्रों में पुरुष मतदाता 5387, महिला मतदाता 5820, कुल मतदाता 11207, नगर पंचायत कोपरा में कुल 15 वार्ड के 15 मतदान केन्द्रों में पुरुष मतदाता 2496, महिला मतदाता 2624, कुल मतदाता 5120 एवं नगर पंचायत देवभोग में कुल 15 वार्ड के 15 मतदान केन्द्रों में पुरुष मतदाता 2021, महिला मतदाता 2144, कुल मतदाता 4165 हैं. इसके लिए 6 आरओ, 6 एआरओ, 8 सेक्टर, मतदान अधिकारी -432, गणना अधिकारी - 246 इस प्रकार 704 अधिकारी - कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
नगरीय निकायों का चुनाव 11 फरवरी को आयोजित किया जाएगा. जिले में एक नगर पालिका परिषद और पांच नगर पंचायत है. जिले के कुल 6 नगरीय निकायों के 6 अध्यक्ष पद के लिए 20 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे. इनमें नगर पालिका परिषद गरियाबंद में 2, नगर पंचायत राजिम में 6, फिंगेश्वर में 4, छुरा में 2, कोपरा में 4 एवं नगर पंचायत देवभोग में 2 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे.
इसी तरह प्रत्येक नगरीय निकाय में 15 वार्ड के हिसाब से छह नगरीय निकायों के कुल 90 वार्डों के लिए 267 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है. इनमें नगर पंचायत कोपरा में सर्वाधिक 54, नगर पंचायत फिंगेश्वर में 53, नगर पालिका परिषद गरियाबंद में 48, राजिम में 43, देवभोग में 38 एवं नगर पंचायत छुरा में 31 उम्मीदवार पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ेंगे.
नगरीय निकाय निवार्चन में ईवीएम मशीन के जरिए मतदान होगा. मतदातागण एक ही ईवीएम मशीन में अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए मतदान कर सकेंगे. ईवीएम मशीन के ऊपरी सफेद भाग में अध्यक्ष और उसके नीचे गुलाबी भाग में पार्षद के नाम अंकित होंगे. मतदाता अपने पसंदीदा उम्मीदवार के नाम के सामने बटन को दबाकर मतदान कर सकेंगे.
पहले अध्यक्ष पद के लिए सफेद लेबल में अपनी पसंद के अभ्यर्थी के सामने खुले बटन को दबाने के पश्चात बीप की छोटी आवाज आएगी. फिर पार्षद पद के लिए गुलाबी लेबल में अपनी पंसद के अभ्यर्थी के सामने के खुले बटन को दबाने पर मतदान करने पर बीप की लंबी आवाज आएगी. एक मतदान यूनिट में अधिकतम सोलह बटन की व्यवस्था होती है. मतदान के लिए ईवीएम मशीन की डिजाइन इस तरह से तैयार की गई है कि मतदाता बहुपद यानी अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए अपनी इच्छानुसार अपने पसंद के अभ्यर्थी को उसके नाम, फोटो एवं प्रतीक के सामने एक नीला बटन है. इस नीले बटन को दबाकर इच्छित अभ्यर्थी के लिए बटन दबाकर अलग-अलग मतदान कर सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
9 फरवरी 2025 की शाम 5 बजे से 11 फरवरी 2025 की मतदान खत्म होने तक और मतगणना दिवस 15 फरवरी 2025 को मतगणना समाप्ति तक शुष्क दिवस घोषित किया है. जारी आदेश के तहत जिले के नगरीय निकाय में स्थित सभी देशी मदिरा दुकान एवं देशी मदिरा दुकान उक्त निर्धारित तिथि में बंद रहेंगी.
किसी भी अधिकृत एवं अनाधिकृत स्थानों से मदिरा का अवैध निर्माण, आधिपत्य, परिवहन, क्रय विक्रय, भण्डारण तथा तस्करी न हो इस पर पर नियंत्रण रखने तथा शिकायत प्राप्त होने पर सख्ती से कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए हैं.
बंद रहने वाली मदिरा दुकानें :- उक्त निर्धारित तिथियों में नगर पालिका परिषद गरियाबंद अंतर्गत विदेशी मदिरा दुकान गरियाबंद एवं देशी मदिरा दुकान गरियाबंद, नगर पंचायत राजिम अंतर्गत विदेशी मदिरा दुकान राजिम एवं देशी मदिरा दुकान राजिम, नगर पंचायत फिंगेश्वर अन्तर्गत विदेशी मदिरा दुकान फिंगेश्वर एवं देशी मदिरा दुकान फिंगेश्वर, नगर पंचायत छुरा अंतर्गत देशी मदिरा दुकान छुरा एवं विदेशी मदिरा दुकान छुरा तथा नगर पंचायत देवभोग अंतर्गत देशी मदिरा दुकान सोनामुंदी एवं विदेशी मदिरा दुकान सोनामुंदी बंद रहेंगी.



