बदमाशों के निशाने पर ट्रांसपोर्टर, कार का शीशा तोड़कर डेढ़ लाख की चोरी, शहर के लोगों में दहशत का माहौल, चोरों की तलाश में जुटी पुलिस

Transporter targeted by miscreants, 1.5 lakh rupees stolen by breaking the glass of the car, panic among the people of the city, police engaged in search of thieves

बदमाशों के निशाने पर ट्रांसपोर्टर, कार का शीशा तोड़कर डेढ़ लाख की चोरी, शहर के लोगों में दहशत का माहौल, चोरों की तलाश में जुटी पुलिस

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हर दिन छोटी-बड़ी आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं. कभी हत्या, कभी चोरी तो कभी अन्य अपराधों के चलते शहर के लोगों में दहशत का माहौल है. ताजा मामला उठाईगिरी का सामने आया है. जहां बदमाशों ने करीब डेढ़ लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक दरअसल इस बार नकाबपोश बदमाशों ने एक ट्रांसपोर्टर को अपना शिकार बनाया है. बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर उसमें रखे करीब डेढ़ लाख रुपये उड़ा लिए. घटना की खबर मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है. आरोपियों की तलाश के लिए नाकेबंदी कर दी गई है. साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. ताकि जल्द से जल्द अपराधियों तक पहुंचा जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI