अज्ञात पुरुष का शव बरामद, फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस, शिनाख्ती के लिए सोशल मीडिया में फोटो शेयर, इलाके में पूछताछ जारी

Unidentified man's body recovered, sparking widespread investigation, police investigating, photo shared on social media for identification, and inquiries underway in the area.

अज्ञात पुरुष का शव बरामद, फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस, शिनाख्ती के लिए सोशल मीडिया में फोटो शेयर, इलाके में पूछताछ जारी

रायगढ़ : शहर के इतवारी बाजार स्थित ऑक्सीजोन गार्ड रुम में दोपहर एक अज्ञात पुरुष का शव मिलने की खबर कोतवाली पुलिस को मिली. मृतक की उम्र करीब 50 साल बताई जा रही है. खबर मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव का मुआयना किया. मृतक के शरीर पर किसी भी तरह की बाहरी चोट या हिंसात्मक हमले के निशान नहीं हैं. इस आधार पर प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका को फिलहाल कम माना जा रहा है. लेकिन पुलिस ने सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.
पुलिस ने मृतक के संभावित परिजनों और वारिसों का पता लगाने की कोशिश शुरु कर दी है. मृतक का शव फिलहाल केजीएच के मरच्युरी रुम में रखवाया गया है. जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. कोतवाली पुलिस ने मृतक के फोटोग्राफ कई व्हाट्सएप ग्रुप्स में साझा किए हैं. ताकि अगर कोई व्यक्ति उसे पहचानता हो या उसके परिवार से संबंधित जानकारी रखता हो तो पुलिस से संपर्क कर सके. पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी अपील किया कि अगर किसी को मृतक की पहचान हो तो फौरन खबर दें.
एसआई ने बताया कि शव मिलने के बाद इलाके में पूछताछ की जा रही है और आस-पास के दुकानदारों और गार्ड्स से जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस मृतक की पहचान और उसके अंतिम संपर्कों का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. इस मामले में पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध हालात के संकेत नहीं मिले हैं. लेकिन जांच पूरी होने तक सभी संभावनाओं पर गौर किया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृतक के स्वास्थ्य और मौत की वजह की पुष्टि हो पाएगी. इस तरह के मामलों में स्थानीय प्रशासन और पुलिस का त्वरित कार्रवाई करना बेहद अहम माना जाता है. पुलिस ने नागरिकों से अपील किया कि वे किसी भी संदिग्ध जानकारी को फौरन कोतवाली के समक्ष साझा करें. ताकि मृतक के परिजनों तक खबर पहुंचे और न्यायिक प्रक्रिया जल्द पूरी की जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t